UP Weather: गर्मी झेल रहे यूपी पर आज मेहरबान हो सकते हैं बादल, मौसम विभाग ने बताया बारिश का हाल

आज का मौसम यूपी, 12 June 2025 UP mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: भीषण गर्मी झेल रहे यूपी में बारिश का इंतजार खत्म हो सकता है। ऐसी संभावना है कि आज यानी गुरुवार से बारिश से बढ़ते तापमान के बीच कुछ राहत भी मिलेगी। एक तरफ हीटवेव का अलर्ट जारी है, मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में तापमान में गिरावट दर्ज होने की उम्मीद जताई है। आइए डालते हैं यूपी के आज के मौसम पर एक नजर।

UP Lucknow Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश में गर्मी का सितम जारी है। एक तरफ राज्य में हीटवेव का अलर्ट चल रहा है, दूसरी तरफ कुछ बारिश की उम्मीद बनती दिख रही है लेकिन पारा कम होने का नाम नहीं ले रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक यूपी में इस समय कोई ऐसी खास बदलाव की उम्मीद नहीं की जा रही है, किसी तरह का साइक्लोनिक ट्रफ और किसी पश्चिमी विक्षोभ का असर नहीं दिख रहा है। जिसके कारण मौसम सूखा बना हुआ है और गर्मी में तेजी आई है। इसका सीधा असर अधिकतम और न्यूनतम तापमान पर देखने को मिल रहा है। अधिकांश जिलों में तापमान सामान्य से काफी ऊपर दर्ज किया जा रहा है। हालांकि आज, यानी 12 जून से प्रदेश में बारिश शुरू हो सकती है।

UP Weather 12 june

आज यूपी में बन रही है बारिश की संभावना

आज का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार 12 जून को पूर्वी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं पर बारिश और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती है, साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवा चल सकती है। इस दौरान पश्चिमी यूपी में दिन के समय कहीं-कहीं लू चलने की संभावना है और कहीं-कहीं रातें भी गर्म हो सकती हैं।

End of Feed