UP Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश में मॉनसून की चाल आज से फिर रफ्तार पकड़ने वाली है। प्रदेश में बीते दो दिनों से मॉनसून धीमी चाल से चल रहा था। लेकिन अब यह अपनी रंगत में दोबारा लौट रहा है। यूपी के ज्यादातर इलाकों में अगले 3-4 दिनों तक भारी से अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने इसके लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। बारिश से उमस भरी गर्मी से भी राहत मिलेगी। यूपी में बारिश का सिलसिला 11 जुलाई से 15 जुलाई तक ऐसे ही जारी रहने वाला है।
यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम
ये भी पढ़ें - दिल्ली में बारिश से बदला मौसम, आज से 4 दिन तक झूमकर बरसेंगे बदरा, देशभर में एक्टिव मॉनसून
आज भारी बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार आज पश्चिमी यूपी के कई हिस्सों में बारिश होने के आसार हैं और कई जगहों पर गरज-चमक के साथ बौछार पड़ सकती है। इस दौरान यूपी के दोनों हिस्सों में कुछ स्थानों पर बादल गरजने और बिजली गिरने की आशंका है। वहीं पूर्वी यूपी भारी से बहुत भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के अनुसार यूपी के 9 जिलों में आज भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 12 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। बुधवार को श्रावस्ती, बहराइच, सिद्धार्थनगर, कुशीनगर, महाराजगंज, देवरिया, गोरखपुर, गोंडा, बलरामपुर आदि जिलों में गरज चमक के साथ भारी बारिश होने के आसार हैं। इसके अलावा प्रयागराज, वाराणसी, मिर्जापुर, बलिया, लखीमपुर खीरी, बाराबंकी समेत कई अन्य जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
मंगलवार को तापमान में हुआ इजाफा
यूपी में मंगलवार को भी बारिश का सिलसिला जारी रहा है। मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटों में गाजीपुर में 45.8 मिमी, इटावा में 12 मिमी, मुजफ्फरपुर में 11 मिमी, बुलदंशहर में 4.2 मिमी, कानपुर में 2 मिमी और बाराबंकी में 1 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। यूपी में बीते दिनों लगातार बारिश के कारण तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ था। लेकिन मंगलवार को अधिकांश शहरों का पारा सामान्य से अधिक दर्ज हुआ। बीते दिन वाराणसी में 38.6 डिग्री, कानपुर में 38.2 डिग्री और बस्ती में 37 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ।
