Muzaffarnagar: एक लाख का इनामी डकैत पुलिस एनकाउंटर में ढेर, बरामद हुआ हथियार और लूट का माल

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद पुलिस ने शुक्रवार रात मुठभेड़ के दौरान एक लाख रुपये के इनामी डकैत को मार गिराया। इस दौरान दोनों तरफ से चली तकरीबन 20 राउंड फायरिंग में एक दरोगा और एक कांस्टेबल भी बदमाशों की गोली लगने से घायल हुआ है।

Muzaffarnagar Encounter: मुजफ्फरनगर पुलिस और कुख्यात डकैतों के बीच शुक्रवार देर रात बुढ़ाना थाना क्षेत्र के परासोली जंगल में हुई मुठभेड़ में पुलिस ने एक लाख रुपये के इनामी डकैत महताब उर्फ ‘गलकटा’ को मार गिराया। मुठभेड़ के दौरान दोनों ओर से लगभग 20 राउंड गोलियां चलीं। इस दौरान परसोली चौकी इंचार्ज ललित कसाना और कांस्टेबल अलीम भी गोली लगने से घायल हो गए।

muzaffarnagar encounter

गलकटा की फाइल फोटो (बाएं), घटनास्थल का मुआयन करती पुलिस (दाएं)

आरोपी की तलाश में पुलिस की घेराबंदी

14 सितंबर को बुढ़ाना कस्बे में नेमचंद वर्मा के घर हुई डकैती में महताब मुख्य आरोपी था। पुलिस को सूचना मिली कि वह जंगल में छिपा हुआ है। घेराबंदी के दौरान खुद को फंसा देख उसने पुलिस पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में डकैत को गोली लगी और उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

End of Feed