UP Weather Forecast Today: यूपी में जमकर बरसेंगे मेघ, सर्द हवाओं से लुढ़का पारा, झांसी सहित इन जिलों में बारिश का अलर्ट

Summary: UP Weather Forecast Today, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: यूपी में बारिश का सिलसिला जारी है। तेज हवाओं से साथ बारिश और ओले गिरने की संभावना जताई गई है। यूपी के प्रयागराज और झांसी सहित कई इलाकों में तेज बारिश होने की संभावना है।

UP Weather Forecast Today in Hindi: उत्तर प्रदेश का मौसम फिर बिगड़ा नजर आ रहा है। यूपी में पूरी फरवरी बारिश का सिलसिला चलता रहा है। फरवरी के बाद मार्च के शुरुआती दिनों में भी बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। उत्तर प्रदेश में मार्च की शुरुआत बारिश और आंधी के साथ होगी। मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार, यूपी के कई जिलों में 1 मार्च से 3 मार्च तक तेज बारिश और ओलावृष्टि होने की संभावना है। पहाड़ों पर हो रही बारिश और बर्फबारी का असर यूपी के कई शहरों को पर देखने को मिल रहा है। यहां मौसम ठंडा बना हुआ है। दोपहर के समय निकलने वाले धूप से लोगों को राहत मिल रही है। तेज हवाओं ने सुबह-शाम की ठंड बढ़ा दी है। बता दें कि यूपी में आज भी बारिश की संभावना जताई गई है। प्रयागराज, चित्रकूट और झांसी सहित कई जिलों में तेज बारिश के साथ ओले गिरने की चेतावनी जारी की गई है।

UP Weather Forecast Today

उत्तर प्रदेश का मौसम

इन जिलों में बारिश का अलर्ट

यूपी के कई बड़े जिलों में मौसम विभाग ने आज बारिश होने की चेतावनी दी है। मौसम विभाग की मानें तो 28 फरवरी को यानी आज प्रयागराज (Prayagraj), वाराणसी (Varanasi), सोनभद्र (Sonbhadra), मिर्जापुर (Mirzapur), चित्रकूट (Chitrakoot), मऊ (Mau), देवरिया (Deoria), आजमगढ़ (Azamgarh), कौशांबी (Kaushambi), बांदा (Banda), बलिया (Ballia), चंदौली (Chandauli), महोबा (Mahoba), फतेहपुर (Fatehpur), हमीरपुर (Hamirpur), ललितपुर (Lalitpur) और झांसी (Jhansi) में तेज बारिश के साथ ओले गिरने की भी संभावना है। इसके साथ ही यूपी में बादल छाए रहने के कारण न्यूनतम तापमान के बढ़ने की संभावना है। वहीं बारिश से तापमान गिरने की भी उम्मीद की जा रही है। यूपी का मौसम आने वाले दिनों में उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। मौसम के बदलते मिजाज के बीच बारिश और सर्द हवाएं लोगों की मुश्किलें बढ़ा रही है।

End of Feed