स्वाइन फ्लू को लेकर योगी सरकार अलर्ट, अस्पतालों को जरूरी तैयारियां करने के दिए निर्देश; लोगों से की यह अपील

Swine flu: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को प्रदेशवासियों से अपील की कि स्वाइन फ्लू के संभावित लक्षणों को नजरअंदाज न करें। उन्होंने कहा कि किसी को घबराने की आवश्यकता नहीं है।

Swine flu: उत्तर प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग, जिलाधिकारियों और संबंधित विभागीय अधिकारियों को स्वाइन फ्लू को लेकर लगातार निगरानी रखने और चिकित्सकीय व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। लखनऊ में शुक्रवार को जारी एक बयान के मुताबिक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों से कहा कि प्रदेश में स्वाइन फ्लू के मामलों की नियमित समीक्षा की जाए और किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए।

Yogi Adityanath

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो)

मुख्यमंत्री ने अस्पतालों में मरीजों के उपचार के लिए पर्याप्त तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित अस्पतालों में पृथवास वार्ड, आवश्यक दवाएं, जांच किट, उपचार और अन्य जरूरी व्यवस्थाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहें, ताकि जरूरत पड़ने पर मरीजों को तत्काल उपचार मिल सके।

End of Feed