जहां मुलाकात, वहीं जिंदगी का अंत...शादी के सपने लिए खत्म हुआ नीलेश-अनामिका का सफर; लखनऊ अग्निकांड में राख हुई साथ जीने-मरने की कसमें!

लखनऊ अग्निकांड में मारे गए नीलेश कुमार और अनामिका सामंत कुछ ही दिनों में शादी के बंधन में बंधने वाले थे, लेकिन दोनों नए घर प्लानिंग, शादी के सपने और साथ जीने-मरने की कसमें लेकर एक साथ दुनिया को अलविदा कह गए।

लखनऊ : नीलेश कुमार के जीवन में खुशियों की नयी शुरुआत होने वाली थी। प्रोन्नति, वेतन वृद्धि और अनामिका सामंत के साथ विवाह-सब कुछ तय हो चुका था। दूसरी ओर, अनामिका भी अपने जीवन के नए अध्याय की दहलीज पर खड़ी थीं। उनके माता-पिता पिछले सप्ताह ही पश्चिम बंगाल से लखनऊ आकर होने वाले समधी परिवार से मिलकर लौटे थे। लेकिन सोमवार को अलीगंज के एक व्यावसायिक भवन में लगी भीषण आग ने दोनों की जिंदगी ही छीन ली। जिन घरों में शादी की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा हुआ है।

nilesh kumar anamika samant Love Story.

लखनऊ अग्निकांड में मारे गए नीलेश कुमार (फोटो-ट्विटर)

अधिकारियों के अनुसार, सोमवार दोपहर अलीगंज स्थित तीन मंजिला इमारत में आग लग गई। भवन में एक एनिमेशन प्रशिक्षण केंद्र भी संचालित होता था। इस हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई, जिनमें अधिकांश छात्र थे, जबकि नौ अन्य घायल हुए। कई लोग दूसरी मंजिल पर चल रही कक्षाओं के दौरान आग में फंस गए थे। नीलेश (27) और अनामिका (30) की मुलाकात इसी केंद्र में हुई थी, जहां दोनों कार्यरत थे। साथ काम करते-करते दोस्ती हुई, जो धीरे-धीरे प्रेम में बदल गई। बाद में दोनों परिवारों ने भी इस रिश्ते को अपनी मंजूरी दे दी।

End of Feed