LPG की किल्लत से होटल इंडस्ट्री पर बड़ा संकट, गैस न मिलने से बंद होने लगे होटल-रेस्टोरेंट!

पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण एलपीजी की कमी का प्रभाव केरल में नजर आने लगा है। उद्योग संगठनों के अनुसार राज्य में करीब 40 प्रतिशत रेस्तरां बंद होने की स्थिति में हैं। कैटरिंग सेवाएं, छात्रावास और कैंटीन भी इससे प्रभावित हो रहे हैं।

LPG Crisis: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और एलपीजी संकट के कारण केरल में करीब 40 प्रतिशत रेस्तरां बंद होने की कगार पर है। यहां पर कई प्रतिष्ठान खाना पकाने के वैकल्पिक तरीकों का तुरंत इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं। एलपीजी की कमी से रेस्तरां के अलावा कैटरिंग सेवाएं, छात्रावास, कैंटीन और शवदाह गृह भी प्रभावित हुए हैं।

resturant kitchen - istock

सांकेतिक फोटो

LPG किल्लत से 20 फीसदी रेस्तरा बंद

’केरल होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन’ के अध्यक्ष जी. जयपाल ने ’पीटीआई-भाषा’ से कहा कि शुक्रवार तक राज्य में लगभग 40 प्रतिशत रेस्तरां बंद हो जाएंगे। उन्होंने बताया, ’’ गुरुवार तक करीब 20 प्रतिशत रेस्तरां बंद हो चुके थे। शुक्रवार तक यह संख्या बढ़कर 40 प्रतिशत हो जाएगी क्योंकि एलपीजी का भंडार जल्द खत्म हो जाएगा।’’ केंद्र और राज्य सरकारों ने खाना पकाने के वैकल्पिक तरीके अपनाने की सलाह दी है लेकिन संगठन का कहना है कि शहरी क्षेत्रों के होटलों में लकड़ी से खाना बनाना व्यावहारिक नहीं है।

End of Feed