दिल्ली में सिलेंडर जमाखोरी पर बड़ा एक्शन, 46 एलपीजी सिलेंडर जब्त; 4 गिरफ्तार

दिल्ली में स्पेशल टीम ने जमाखोरी किए गए 46 एलपीजी सिलेंडर जब्त करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कुल 46 एलपीजी सिलेंडर बरामद किए, जिनमें 20 इंडेन गैस और 26 भारत गैस के सिलेंडर शामिल हैं।

दिल्‍ली : दिल्‍ली के पश्चिमी जिले की स्पेशल स्टाफ टीम ने बुधवार को ख्याला इलाके में बड़ी कार्रवाई करते हुए एलपीजी गैस सिलेंडरों की अवैध जमाखोरी और गैर-कानूनी रीफिलिंग के तीन अलग-अलग यूनिट्स का भंडाफोड़ किया है। इस संयुक्त अभियान के दौरान पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया और कुल 46 एलपीजी सिलेंडर बरामद किए, जिनमें 20 इंडेन गैस और 26 भारत गैस के सिलेंडर शामिल हैं। इसके साथ ही मौके से तौलने की मशीनें और अवैध रीफिलिंग में इस्तेमाल होने वाले उपकरण भी जब्त किए गए।

LPG Crisis Rade

दिल्ली में सिलेंडर जमाखोरी पर एक्शन (फोटो-Istock)

छिपाकर रखे गए गैस सिलेंडर

पुलिस के अनुसार, खाड़ी युद्ध और उसके बाद ऊर्जा आपूर्ति, खासकर एलपीजी की उपलब्धता पर पड़े दबाव को देखते हुए जमाखोरों और कालाबाजारियों के खिलाफ एक विशेष अभियान चलाया जा रहा था। इसी कड़ी में पश्चिमी जिला स्पेशल स्टाफ को खुफिया जानकारी जुटाकर ऐसे गिरोहों पर कार्रवाई की जिम्मेदारी दी गई थी। सटीक और विश्वसनीय सूचना के आधार पर ख्याला क्षेत्र में तीन अलग-अलग स्थानों पर एक साथ छापेमारी की गई। इन स्थानों पर किराए के कमरों और अस्थायी शेडों में बड़ी मात्रा में गैस सिलेंडर छिपाकर रखे गए थे।

End of Feed