इंदौर में छिपी है खूबसूरत फूलों की घाटी, सुंदरता और शांति से भरी है ये अनोखी दुनिया

गुलावट वैली एक ऐसी जगह है, जहां से वापिस लौटने का मन नहीं करेगा। इसे लोटस वैली, लोटस घाटी और लोटस झील जैसे नामों से जाना जाता है। यहां झील के पास ही एक ब्रिज बनाया गया है, जहां से पूरा लोटस वैली नजर आता है-

Lotus Valley: भारत में अगर सबसे खूबसूरत जगहों की बात की जाएं, तो वैली ऑफ प्लावर, पार्वती वैली, जुकोई वैली और नुब्रा वैली जैसे कई जगहों का नाम आता है। लेकिन, अगर आपसे ये कहा जाए कि भारत में एक ऐसी जगह है, जहां जाने के बाद आपको बाकी सभी जगहों की खूबसूरती फीकी लगने लगेगी, तो शायद आपको यकीन नहीं होगा। तो चलिए, आज आपको एक ऐसे जगह की सैर कराते हैं, जहां हर तरफ गुलाबी रंग के फूल ही फूल हैं। यहां कहीं झाड़ियां हैं, तो कहीं गहरी झील, कहीं पत्थर हैं, तो कहीं हरियाली की चादर ओढ़े लंबे मैदान। नजारा कुछ ऐसा मानो जन्नत यहीं हो। जी हां, हम बात कर रहे हैं गुलावट वैली की।

इंदौर में छिपी है खूबसूरत फूलों की घाटी, सुंदरता और शांति से भरी है ये अनोखी दुनिया

गुलावट वैली एक ऐसी फूलों की दुनिया है, जहां से वापिस लौटने का मन नहीं करेगा। इसे लोटस वैली, लोटस घाटी और लोटस झील जैसे नामों से जाना जाता है। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ये जगह कहां है, इसे गुलावट क्यों कहते हैं, यहां कैसे जाएं और इस जगह पर कब जाना सही होगा ? तो आज हम आपको इसके बारे में सबकुछ बताने जा रहे हैं।

End of Feed