दिलवालों की दिल्ली अपने ऐतिहासिक इमारतों, खान-पान और शॉपिंग के लिए दुनियाभर में जानी जाती है। यहां पर स्थित लालकिला, लोटस टेंपल, जंतर-मंतर, कुतुब मीनार, सेंट्रल पार्क जैसे कई और भी खूबसूरत जगहें हैं, जिनका अलग इतिहास और खासियतें हैं। आप इन जगहों पर घूमने भी गए होंगे और दिल्ली के टेस्टी फूड्स का आनंद भी लिया होगा। लेकिन, क्या आपने दिल्ली का बांसेरा देखा है। यमुना किनारे बसी इस जगह की प्राकृतिक सुदंरता आपके जिंदगी में ताजगी और सुकून भर देगी। यहां आकर आपको सुखद एहसास होगा। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर दिल्ली में बांसेरा कहां है, इसकी खासियत क्या है, यहां देखने लायक और क्या-क्या है, यहां कैसे जा सकते हैं ? तो चलिए, आज आपको बांसेरा की सैर कराते हैं।
दिल्ली में यमुना नदी के किनारे बांसेरा पार्क है, जिसे बांस की थीम पर तैयार किया गया है। यह इतना सुंदर है कि इसे देखने के बाद आपका मन बस यहीं ठहर जाने को करता है। यह जगह नेचर लवर को खूब पसंद आती है। यहां आकर आप खुद को प्रकृति के करीब महसूस करते हैं। यह पार्क आपको पूरी तरह से स्ट्रेस फ्री कर देता है।
कैसे पड़ा बांसेरा नाम ?
बांसेरा पार्क का उद्घाटन 9 अगस्त 2022 को दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने किया था। पूरी तरह से बांस के थीम पर बने होने के कारण इसका नाम बांसेरा रखा गया। इस पार्क को दिल्ली देवलपमेंट अथॉरिटी की ओर से तैयार किया जा रहा है। हालांकि, पहले इसकी हालत ठीक नहीं थी। लेकिन अब यह पार्क काफी खूबसूरती ते तैयार किया गया है। यहां के कर्मचारियों का कहना है कि आने वाले समय में यहां दिल्ली सरकार के प्रोग्राम किये जाएंगे। यहां एक कन्वेंशन सेंटर भी बनाया जा रहा है।
क्या है बांसेरा की खासियत ?
बांसेरा बहुत खूबसूरत है और इसकी खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करती हैं, यहां की थीम, जो बांस की थीम पर तैयार की गई है। आपको बता दें कि दिल्ली में ही नहीं, बल्कि पूरे एनसीआर में यह बांस की थीम पर बना एकलौता पार्क है। यहां दिवारों से लेकर सजावटी आइटम तक सभी बांस से ही तैयार किए गए हैं, जो इस पार्क एकदम अलग और यूनिक लुक देते हैं। इस पार्क में देशभर के करीब 18 तरह के अलग-अलग 13000 बांस लगाए गए हैं। यहां आए लोग इसकी सुंदरता को निहारते रह जाते हैं।
पार्क में और क्या खास है ?
बांसेरा पार्क में आपको चारों ओर रंग-बिरेंगे और सुंदर फूल नजर आएंगे। यहां कई अलग-अलग वैरायटी के फूल लगाए गए हैं। बहुत जल्द यहां फूड कोर्ट भी बनाया जाएगा। यह पार्क आपको सोलर लाइट से जगमगाता हुआ नजर आएगा। यहां करीब दो मंजिल जितना ऊंचा एक चांद भी बनाया गया है। आप इस चांद से हुमायू का मकबरा देख सकते हैं। वहीं अगर आप हुमायू मकबरा से इस चांद को देखते हैं तो यह आपको बहुत ही आकर्षक नजर आता है। यहां हाथी, शेर की कई बड़ी मूर्तियां बनाई गई हैं।
कितने बजे होगा म्यूजिकल शो ?
वहीं बांसरे में तीन तालाब है, जहां म्यूजिकल फाउंटेल लगाया गया है। यहां हर आधे धंटे में एक शो चलाया जाएगा। इनमें पहले शो की टाइमिंग, 6:30 बजे और दूसरे शो की टाइमिंग 7:30 मिनट पर होगी। आप इस म्यूजिकल फाउंटेन का मजा रविवार, सोमवार और मंगलवार को ले सकते हैं।
बांसेरा की टिकट चार्ज कितना है ?
बांसेरा घूमने के लिए एंट्री फीस देनी होती है, जबकि 10 साल से कम उम्र के बच्चों की एंट्री फ्री है। यह जगह आपके परिवार और बच्चों दोनों के लिए खास है। यहां आप शोरगुल से दूर अपनों के साथ सुकून के पल बिता सकते हैं।
बांसेरा में कबतक घूम सकते हैं ?
बांसेरा पार्क में आप सुबह 8:30 बजे से लेकर शाम को 8: 30 तक घूम सकते हैं। यहां के सुंदर और शांत माहौल में आपको आनंद का अनुभव होगा। यहां दूर-दूर से लोगों को आना-जाना लगा रहता है। बड़े से लेकर बच्चे तक यहां आकर काफी एंजॉय करते हैं।
कैसे जाएं बांसेरा पार्क ?
बांसेरा दिल्ली के सराय काले खां के पास यमुना किनारे बसा है। आप यहां अपनी निजी वाहनों से भी जा सकते हैं। इस पार्क का नजदीकी मेट्रो स्टेशन सराय काले खां है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
