शहर

Lord Vishnu Statue: यूपी के पीलीभीत में खुदाई में निकली भगवान विष्णु की सोने की मूर्ति, ग्रामीणों ने शुरू की पूजा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 31, 2023, 07:04 PM IST

Lord Vishnu Gold Statue in Puranpur UP: यूपी के पीलीभीत में एक मामला सामने आया है पूरनपुर तहलील में खुदाई के दौरान भगवान विष्णु की सोने की मूर्ति मिली है, यहां सैकड़ों की संख्या में लोग मूर्ति की पूजा करने में जुट गए हैं।

Image

पीलीभीत के पूरनपुर में खुदाई के दौरान भगवान विष्णु की सोने की मूर्ति मिली है

पीलीभीत की पूरनपुर तहसील (Puranpur Pilibhit) क्षेत्र के ग्राम चांट फिरोजपुर में पानी की टंकी का निर्माण कार्य चल रहा था जेसीबी से पानी की टंकी के लिए एक गड्ढे की खुदाई की जा रही थी खुदाई के दौरान एक भगवान विष्णु की सोने की मूर्ति (Lord Vishnu Gold Statue) निकली इसके बाद ग्रामीणों का तांता लगना शुरू हो गया सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और भगवान विष्णु की मूर्ति की पूजा अर्चना करने लगे।

पूरनपुर तहसील क्षेत्र में सोने की मूर्ति भगवान विष्णु के निकलने के बाद चर्चा का विषय बना हुआ है वहीं ग्रामीणों द्वारा पूजा अर्चना की जा रही है ग्रामीणों द्वारा दूध, फूल, रुपए आदि चढ़ाए जा रहे हैं बता दें कि जहां पर टंकी का निर्माण किया जा रहा था वह भूमि देवस्थान की है पास में ही मां भगवती का मंदिर भी बना हुआ है।

मूर्ति को देखकर अब मंदिर बनाने की बात

बताते हैं कि जब काम कर रहे मजदूरों ने आसपास की मिट्टी को हटाया तो वे चौंक गए, वहां भगवान विष्णु की सोने की एक मूर्ति निकली, जिसके बाद वहां काम बंद कर दिया गया और बात आसपास रह रहे लोगों तक बात पहुंची जिसके बाद यहां पूजा-पाठ शुरू हो गया वहीं मूर्ति को देखकर अब वहां के लोग मंदिर बनाने की बात भी कर रहे हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article