लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम आज यानी मंगलवार 4 जून को घोषित हो रहे हैं। Exit Poll में जहां दिख रहा था कि भाजपा के नेतृत्व में NDA गठबंधन प्रचंड बहुमत के साथ चुनाव जीतेगा, वैसा रुझानों में नहीं दिखा। NDA की सीटों का आंकड़ा 300 के करीब बना हुआ है, जबकि विपक्षी गठबंधन INDIA 230 से अधिक सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। इस चुनाव का सबसे बड़ा उलटफेर उत्तर प्रदेश में देखने को मिल रहा है। राज्य की 80 लोकसभा सीटों में से भाजपा समाजवादी पार्टी को 35 सीटें मिलती दिख रही हैं, जबकि भाजपा 34 सीटों पर सिमटती दिख रही है। बड़ी बात तो यह है कि अयोध्या में भी भाजपा प्रत्याशी हार गए।
अयोध्या और सीतापुर में भाजपा हारी
विपक्षी गठबंधन INDIA में सपा-35 और कांग्रेस-7 सीटों पर आगे हैं। NDA में भाजपा 34 सीटों पर आगे है, जबकि राष्ट्रीय लोकदल 2 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। अपना दल (सोनेलाल) एक सीट पर और आजाद समाज पार्टी (कांसी राम) 1 सीट पर बढ़त बनाए हुए है।
