LIVE

Rajasthan Election Live Updates: राजस्थान में दूसरे चरण में 13 सीटों पर चुनाव, शाम पांच बजे तक 59.19 प्रतिशत मतदान

Pushpendra KumarUpdated Apr 26, 2024, 18:29 IST

Rajasthan Election Live Updates: राजस्थान में दूसरे चरण में 13 सीटों पर चुनाव, शाम पांच बजे तक 59.19 प्रतिशत मतदान
Rajasthan Election Live Updates: राजस्थान में दूसरे चरण में 13 सीटों पर चुनाव, शाम पांच बजे तक 59.19 प्रतिशत मतदान

Rajasthan Second Phase Voting Percentage Update in Hindi: राजस्थान में दूसरे चरण में शुक्रवार को 13 लोकसभा सीटों पर मतदान हुआ। राज्य की पाली, जोधपुर, बाड़मेर, जालोर, राजसमंद, उदयपुर, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, कोटा, झालावाड़-बारां, टोंक-सवाई माधोपुर, अजमेर एवं भीलवाड़ा सीट पर चुनाव संपन्न हुए।

APR 26, 2024 17:42 IST

राजस्थान में शाम पांच बजे तक 59.19 प्रतिशत मतदान

राजस्थान में दूसरे चरण में 13 सीटों पर चुनाव हुए। राज्य में शाम पांच बजे तक 59.19 प्रतिशत मतदान हुआ।
APR 26, 2024 16:02 IST

राजस्थान में तीन बजे तक 50.27 प्रतिशत मतदान

राजस्थान में दूसरे चरण में 13 सीटों पर चुनाव हो रहा है। चुनाव आयोग ने बताया कि दोपहर तीन बजे तक राजस्थान में 50.27 प्रतिशत मतदान हुआ है।
APR 26, 2024 14:43 IST

राजस्थान में दोपहर तक 40 प्रतिशत से अधिक मतदान

राजस्थान की 13 लोकसभा सीटों पर शुक्रवार को सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ और दोपहर एक बजे तक यानी पहले छह घंटे में 40 प्रतिशत से अधिक वोट डाले गए।
APR 26, 2024 13:59 IST

Rajasthan Lok Sabha Chunav 2024 Phase 2 Voting Live: राजस्थान में अबतक 40.33 % मतदान

राजस्थान में दूसरे चरण के लिए हो रहे मतदान में लोगों का खासा क्रेज दिखाई दे रहा है। यही कारण है कि दोपहर एक बजते-बजते मतदान का प्रतिशत 40.33 % से ऊपर पहुंच गया।
APR 26, 2024 13:57 IST

राजस्थान लोकसभा चुनाव चरण 2: 11 बजे तक 26.84 प्रतिशत मतदान

राजस्थान में 11 बजे 26.84 प्रतिशत मतदान हुआ है। भाजपा प्रत्याशी महेंद्र जीत सिंह मालवीया और बीएपी प्रत्याशी राजकुमारी रोत वाली बांसवाड़ा लोकसभा सीट पर सर्वाधिक 30.04 मतदान हुआ है।जबकि टोंक-सवाई माधोपुर में सबसे कम 24% मतदान हुआ है।
APR 26, 2024 13:36 IST

Rajasthan Lok Sabha Chunav 2024 Phase 2 Voting Live: कोटा में ओम बिरला ने डाला वोट

APR 26, 2024 10:42 IST

सुमेरपुर में दूल्हे ने अपना वोट डाला

APR 26, 2024 10:41 IST

बालोतरा में मतदान करने के लिये ट्रैक्टर पर सवार होकर जाते कांग्रेस विधायक हरीश चौधरी

APR 26, 2024 08:52 IST

जोधपुर से भाजपा उम्मीदवार गजेंद्र सिंह शेखावत ने वोट डाला

APR 26, 2024 08:23 IST

वसुंधरा राजे ने कहा कि बीजेपी फिर से सरकार बनाएगी और पीएम नरेंद्र मोदी तीसरी बार जीतेंगे

APR 26, 2024 08:07 IST

बीजेपी नेता वसुंधरा राजे ने झालावाड़ सीट पर अपना वोट डाला

APR 26, 2024 08:04 IST

सीपी जोशी चित्तौड़गढ़ लोकसभा क्षेत्र में मतदान केंद्र पर वोट डालने पहुंचे

APR 26, 2024 07:37 IST

सीईसी राजीव कुमार ने कहा सभी वोट करें

APR 26, 2024 07:32 IST

पूर्व सीएम अशोक गहलोत-जालौर कांग्रेस उम्मीदवार वैभव गहलोत ने मतदान से पहले पूर्वजों का आशीर्वाद लिया

APR 26, 2024 07:00 IST

राजस्थान की 13 सीटों दूसरे चरण की मतदान प्रक्रिया शुरू

राजस्थान की 13 सीटों दूसरे चरण की मतदान प्रक्रिया शुरू हो चुकी है जो अब शाम 6 बजे तक चलेगी।
APR 26, 2024 13:48 IST

राजस्थान लोकसभा चुनाव चरण 2 : 13 सीटें 152 उम्मीदवार, कब वोटिंग, कैसे डाउनलोड होगी वोटर पर्ची ; यहां है डिटेल्स पिटारा

Rajasthan Lok Sabha Chunav 2024 Phase 2 : 13 सीटें 152 उम्मीदवार, कब वोटिंग, कैसे डाउनलोड होगी वोटर पर्ची ; यहां है डिटेल्स पिटारा
APR 26, 2024 05:51 IST

Loksabha Election 2024: मतदाता पर्ची कैसे डाउनलोड करें, Step by Step Process

Loksabha Election 2024: मतदाता पर्ची कैसे डाउनलोड करें, Step by Step Process
APR 26, 2024 13:48 IST

राजस्थान लोकसभा चुनाव चरण 2: राजस्थान निर्वाचन अधिकारियों ने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की

अधिकारियों ने लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की करते हुए कहा कि सभी मतदाता बिना किसी दबाव या प्रलोभन के निर्भय होकर जिम्मेदार नागरिक के रूप में लोकतंत्र के पर्व में अपनी भूमिका सजगता से निभाएं।
APR 26, 2024 05:50 IST

Rajasthan Lok Sabha chunav phase 2 voting live: वोटर लिस्ट में तो नाम है, लेकिन वोटर कार्ड नहीं है तो इन डॉक्यूमेंट्स से कर सकते हैं मतदान

वोटर लिस्ट में तो नाम है, लेकिन वोटर कार्ड नहीं है तो इन डॉक्यूमेंट्स से कर सकते हैं मतदान
APR 26, 2024 05:49 IST

Rajasthan Lok Sabha chunav phase 2 voting live: 28,105 मतदान केन्द्र पर संपन्न होंगे चुनाव

राज्य की 13 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में 28,105 मतदान केन्द्र और 651 सहायक मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इन मतदान केन्द्रों में से अति संवेदनशील और संवेदनशील मतदान केन्द्रों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस कर्मियों, होमगार्ड, आरएसी तथा केन्द्रीय सशस्त्र बलों के जवानों को निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित नियमों के अनुसार तैनात किया गया है।