LIVE

Live Aaj Mausam Ka AQI 27 November 2024 (आज की वायु गुणवत्ता): हरियाणा-राजस्थान की हवा में आया सुधार, जानें दिल्ली में कैसा है प्रदूषण का हाल

Pooja KumariUpdated Nov 27, 2024, 18:09 IST
Follow on Google News
Live Aaj Mausam Ka AQI 27 November 2024 (आज की वायु गुणवत्ता): हरियाणा-राजस्थान की हवा में आया सुधार, जानें दिल्ली में कैसा है प्रदूषण का हाल

Live Aaj Mausam Ka AQI 27 November 2024 (आज की वायु गुणवत्ता): हरियाणा-राजस्थान की हवा में आया सुधार, जानें दिल्ली में कैसा है प्रदूषण का हाल

मौसम में aqi क्या है (Aaj Mausam Ka AQI) वायु गुणवत्ता 27 November 2024, What is AQI in Weather Today IMD Forecast Air Quality Index, Hava Ki Gunvatta Kitni Hai Delhi, Noida Gurgaon, India Vayu Pradushan Updates: दिल्ली-एनसीआर में आज हवा की क्वालिटी में हल्का सुधार देखने को मिल रहा है। दिल्ली के ज्यादातर इलाके प्रदूषण के ऑरेंज जोन से बाहर है। हालांकि आने वाले दिनों में प्रदूषण और बढ़ने का अनुमान जताया गया है। इसके अलावा हरियाणा, पंजाब, राजस्थान में भी प्रदूषण के स्तर में कमी दर्ज की गई है। आज अन्य शहरों का एक्यूआई इस प्रकार है:

NOV 27, 2024 18:09 IST

पटना में खराब श्रेणी में AQI


पटना में इनदिनों वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में है। बुधवार शाम के समय का एक्यूआई स्तर 230 दर्ज किया गया। इन दिनों बिहार में बढ़ता एक्यूआई लोगों के हेल्थ के लिए जानलेवा होता जा रहा है। कल 26 नवंबर को पटना से ज्यादा खराब स्थिति मोतिहारी की रही, जहां का एक्यूआई स्तर 258 दर्ज किया गया।
NOV 27, 2024 16:13 IST

दिल्ली के AQI में मामूली सुधार


दिल्ली में इन दिनों लोग जहरीली हवा में सांस ले रहे हैं। पूरे नवंबर महीने में दिल्ली की वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में रही, जिससे लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा है। लेकिन, आज दिल्ली के वायु गुणवत्ता में मामूली सुधार देखा गया है। सोमवार को सुबह के समय दिल्ली का एक्यूआई 315 दर्ज किया गया है। हालांकि, राजधानी में 4 से 5km की प्रति रफ्तार से हवा चल रही, जिससे पिछले दो दिनों से दिल्ली को एक्यूआई का स्तर कम हो गया है।
NOV 27, 2024 14:39 IST

लखनऊ का एक्यूआई खराब स्तर पर दर्ज

लखनऊ में आज दोपहर 2 बजे एक्यूआई 219 दर्ज किया गया। इस दौरान सबसे अधिक एक्यूआई तालकटोरा का 311 दर्ज हुआ। इसके अलावा गोमती नगर का 122, केंद्रीय विद्यालय का 245, बीआर अंबेडकर यूनिवर्सिटी का 213, कुकरैल का 129 और लालबाग का 296 दर्ज किया गया।
NOV 27, 2024 13:04 IST

चंडीगढ़ की हवा में सुधार

चंडीगढ़ में प्रदूषण के स्तर में सुधार देखने को मिल रहा है। आज दोपहर 12 बजे यहां का औसत एक्यूआई 151 दर्ज किया गया। इस दौरान सेक्टर 22 का एक्यूआई 114, सेक्टर 25 का 140 और सेक्टर 53 का 198 दर्ज किया गया। 100 से 200 के बीच एक्यूआई को मध्यम श्रेणी में माना जाता है।
NOV 27, 2024 11:12 IST

दिल्ली के कालिंदी कुंज में यमुना नदी में पॉल्यूशन लेवल हाई, आज भी तैरता दिखा जहरीला झाग

NOV 27, 2024 09:46 IST

गाजियाबाद में आज सुबह छाई धुंध की परत, सुबह 9 बजे एक्यूआई 209 दर्ज

NOV 27, 2024 08:49 IST

दिल्ली में हवा की क्वालिटी बेहद खराब, आज सुबह कई इलाकों में दिखी धुंध की परत

NOV 27, 2024 06:49 IST

हरियाणा में कई शहर प्रदूषण के ऑरेंज जोन से बाहर


हरियाणा में भी प्रदूषण के स्तर में सुधार देखने को मिल रहा है। आज सुबह 6 बजे कई शहरों का एक्यूआई ऑरेंज जोन से बाहर रहा। भिवानी का 199 धारूहेड़ा का 196, गुरुग्राम का एक्यूआई 215, जींद का 203, पंचकुला का 144, कुरुक्षेत्र का 144, रोहतक का 219, सोनीपत का 235, पानीपत 235 और यमुना नगर का एक्यूआई 189 दर्ज किया गया है।
NOV 27, 2024 06:49 IST

राजस्थान में प्रदूषण में सुधार


राजस्थान में भी कई शहरों में प्रदूषण के बादल छाए हुए हैं। हालांकि अब ज्यादातर शहरों में प्रदूषण से राहत मिलने लगी है। एयर क्वालिटी में भी सुधार देखने को मिला है। एक्यूआई रिपोर्ट के अनुसार ज्यादातर शहर ऑरेंज से बाहर निकल आए हैं। हालांकि कुछ शहरों में अभी भी प्रदूषित हवा बनी हुई है। आज सुबह 6 बजे जयपुर का एक्यूआई 169, जैसलमेर का 136, बीकानेर का 185, जोधपुर का 191, बाड़मेर का 129, बांसवाड़ा का 103, भरतपुर का 120, चुरू का 186, चित्तौड़गढ़ का 145, झुंझुनू का 208, झालावाड़ का 152 और कोटा का 174 दर्ज किया गया।
NOV 27, 2024 06:49 IST

नोएडा में प्रदूषण से मिली हल्की राहत


एनसीआर क्षेत्र के कई शहरों में एयर क्वालिटी में हल्का सुधार देखने को मिला है। सुबह 6 बजे यहां का एक्यूआई खराब से मध्यम स्तर पर दर्ज किया गया। इस दौरान नोएडा का एक्यूआई 196, ग्रेटर नोएडा का 205, गाजियाबाद का 211, गुरुग्राम 215 का और फरीदाबाद 165 का दर्ज किया गया है। वहीं मंगलवार को गाजियाबाद का एक्यूआई 238, ग्रेटर नोएडा का 234, नोएडा का 223, गुरुग्राम का 289 और फरीदाबाद का 215 रहा।
NOV 27, 2024 06:49 IST

आज दिल्ली का एक्यूआई 301


दिल्ली में आज सुबह 6 बजे औसत एक्यूआई 301 दर्ज किया गया। इस दौरान 18 इलाकौं में एक्यूआई 300 पार रिकॉर्ड हुआ। जिनमें अलीपुर, अशोक विहार, बवाना, आईटीओ, जहांगीरपुर आदि इलाके शामिल हैं। इसके अलावा बाकी जगहों पर एयर क्वालिटी 300 के अंदर दर्ज की गई।
NOV 27, 2024 06:48 IST

दिल्ली में और बढ़ेगा प्रदूषण


दिल्ली में मंगलवार को प्रदूषण का स्तर बेहद खराब रहा। सुबह सात बजे राजधानी का औसत एक्यूआई 395 दर्ज किया गया। दिन में धूप खिलने और हवाओं की वजह से एक्यूआई में थोड़ी कमी आई। मंगलवार को शाम 4 बजे दिल्ली का औसत एक्यूआई 343 दर्ज किया गया। अगले तीन से चार दिन तक प्रदूषण फिर से गंभीर होने का अनुमान है।

संबंधित खबरें

हादसे पर हादसे, फिर भी दिल्ली में कैसे बन जाती हैं अनऑथोराइज्ड बिल्डिंगें? पुराने हादसों से क्यों नहीं लिया जाता सबक

हादसे पर हादसे, फिर भी दिल्ली में कैसे बन जाती हैं अनऑथोराइज्ड बिल्डिंगें? पुराने हादसों से क्यों नहीं लिया जाता सबक

दुबई दौरे से निवेश की नई उड़ान भर रहा मध्य प्रदेश, CM मोहन यादव ने गिनाईं AI, IT से लेकर डिफेंस तक की बड़ी संभावनाएं

दुबई दौरे से निवेश की नई उड़ान भर रहा मध्य प्रदेश, CM मोहन यादव ने गिनाईं AI, IT से लेकर डिफेंस तक की बड़ी संभावनाएं

₹10-₹20 के नोटों पर चिपकाई जाती थी महिला की फोटो और अभद्र चिट्ठियां, अलग-अलग नंबरों से आते थे अश्लील फोन; इस तरह पकड़ा गया आरोपी

₹10-₹20 के नोटों पर चिपकाई जाती थी महिला की फोटो और अभद्र चिट्ठियां, अलग-अलग नंबरों से आते थे अश्लील फोन; इस तरह पकड़ा गया आरोपी

दिल्ली सत्य निकेतन हादसा: प्रॉपर्टी पत्नी उर्मिला के नाम, बिजली कनेक्शन हरीराम-बेटे महेश के नाम पर, तीनों गिरफ्तार

दिल्ली सत्य निकेतन हादसा: प्रॉपर्टी पत्नी उर्मिला के नाम, बिजली कनेक्शन हरीराम-बेटे महेश के नाम पर, तीनों गिरफ्तार

Delhi Power Cut (कल का पावरकट 8 सितंबर 2026): पंजाबी बाग, वसंत कुंज, मंगोलपुरी सहित इन इलाकों में रहेगी बिजली गुल, देखें पूरा शेड्यूल

Delhi Power Cut (कल का पावरकट 8 सितंबर 2026): पंजाबी बाग, वसंत कुंज, मंगोलपुरी सहित इन इलाकों में रहेगी बिजली गुल, देखें पूरा शेड्यूल