सवाई माधोपुर में आदमखोर तेंदुए का आतंक, आंगन से मासूम को उठाकर बनाया निवाला! फलौदी रेंज में भारी बवाल

राजस्थान के सवाई माधोपुर स्थित फलौदी रेंज के आसपास बसे गांव से एक बच्चे को तेंदुआ उठा ले गया। ग्रामीणों को उसका शव पहाड़ी के पास मिला, जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने जमकर बवाल काटा।

सवाई माधोपुर : जिले में बृहस्पतिवार को तेंदुए के हमले में तीन वर्षीय एक बच्चे की मौत हो गई। वन विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक, घटना दूमोदा गांव के बैरवा मोहल्ले की है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में भय व्याप्त है। आक्रोशित लोगों ने स्थानीय प्रशासन और फलौदी रेंज के पास जमकर हंगामा काटा और आदमखोर को पकड़ने की मांग की।

Rajasthan leopard attack

तेंदुआ (फोटो-Istock)

दिलखुश बैरवा को घर से उठा ले गया तेंदुआ

रणथंभौर बाघ अभयारण्य के उपवन संरक्षक मानस सिंह ने बताया कि दूमोदा गांव निवासी संजय बैरवा का बेटा दिलखुश बैरवा घर के आंगन में खेल रहा था तभी अचानक एक तेंदुआ वहां पहुंचा और बच्चे को दबोचकर जंगल की ओर ले गया।

End of Feed