जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर लैंडस्लाइड, NH44 पूरी तरह ठंड; सड़क बनी मलबे का ढेर

रामबन जिले में जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर लैंडस्लाइड होने से रोड बंद हो गई। करोल ब्रिज और चंदरकोट के बीच भारी मलबा गिरने से ट्रैफिक बाधित हो गया। सुरक्षा के चलते यातायात रोका गया है। राहत और सफाई कार्य जारी है।

जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे (NH-44) पर रविवार रात रामबन जिले में बड़ा भूस्खलन हुआ। जिसके कारण करोल ब्रिज और चंदरकोट के बीच लगातार पत्थर गिरने लगे। जिससे हालात काफी बिगड़ गए और भारी मात्रा में पत्थर व मिट्टी समेत भारी मलबा सड़क पर आ गिरा। जिससे हाईवे के दोनों लेन पूरी तरह बंद हो गए और यातायात ठप हो गया। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने तुरंत इस रास्ते पर ट्रैफिक को रोक दिया। फिलहाल मलबा हटाने का काम तेजी से जारी है, कर्मचारी और मशीने राहत कार्य में जुटे हुए हैं ताकि रास्ते को जल्द से जल्द बहाल किया जा सके। यात्रियों को सलाह दी गई है कि जरूरत न हो तो यात्रा करने से बचें और सफर से पहले मौसम अपडेट चेक कर लें।

JK Landslide - ANI

जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर लैंडस्लाइड से रोड बंद (ANI)

खराब मौसम के कारण रेस्क्यू कार्य में परेशानी

रामबन जिले में भारी बारिश और खराब मौसम के चलते रविवार को भूस्खलन हुआ। जिसके कारण हिंगनी, शागड़ी सुरंग समेत कई क्षेत्र पर गहरा प्रभाव पड़ा है। शनिवार से ही जिले में खराब मौसम बना हुआ है। जिसके कारण यातायात भी बुरी तरह प्रभावित हो गया। वहीं सुरंग क्षेत्र के आसपास मिट्टी धंसने और पत्थर गिरने की भी घटनाएं सामने आई। मेहर के नजदीक भी लैंडस्लाइड की घटना हुई, जिससे रास्ता बाधित हो गया। जिससे कई ट्रक और वाहन रास्ते में फंस गए। प्रशासन रास्ता बहाल करने के लिए मलबा हटाने के काम में जुटा हुआ है। लेकिन लगातार जारी बारिश और गिरते पत्थरों के कारण समस्या हो रही है।

End of Feed