Kutch News: गुजरात में कच्छ क्षेत्र के खावड़ा में आज यानी शुक्रवार 9 अक्टूबर को एक दर्दनाक हादसा हो गया। खावड़ा में दुनिया के सबसे बड़े रिन्युएबल एनर्जी (RE) पार्क के अंदर हुई इस दुर्घटना से हाहाकार मच गया। दरअसल यहां श्रमिकों को ले जा रही एक बोलेरो और अन्य गाड़ी बल्कर के बीच आमने-सामने एक भीषण टक्कर हुई, जिसमें 7 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई।
कच्छ में भीषण सड़क हादसा, 7 लोगों की मौत
दो गाड़ियों की आमने-सामने हुई इस टक्कर में कम के कम 7 मजदूरों की मौत के साथ ही 20 लोगों के घायल होने की भी खबर है। दोनों वाहनों के बीच टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें कई श्रमिक फंस गए।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - Kota News: बीटेक छात्र की संदिग्ध मौत पर भड़के RTU स्टूडेंट्स, चीफ वार्डन को हटाने की मांग, पुलिस का लाठीचार्ज
भीषण सड़क हादसा होते ही वहां चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई और स्थानीय लोगों ने स्वयं ही राहत-बचाव कार्य शुरू किया। हादसे की सूचना मिलते ही पश्चिम कच्छ पुलिस भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने क्रेन की मदद से गाड़ी में फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला, जिससे समय रहते कई जिंदगियों को बचाया जा सका।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - Amroha News: रात में बुरका पहनकर रेकी कर रहे हथियारबंद गिरोह! CCTV में कैद हुईं संदिग्धों की हरकत, लोगों में दहशत
इस हादसे में घायल हुए सभी लोगों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया गया है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए खावड़ा से भुज भेजा जा रहा है। बता दें कि खावड़ा RE Park क्षेत्र में हुए इस तरह के पहले बड़े हादसे को लेकर पुलिस ने आगे की जांच भी शुरू कर दी है। हादसे के बारे में विस्तृत जानकारी का अभी इंतजार है।
