Kushinagar Accident: कुशीनगर में बड़ा हादसा, ट्रक और कार की टक्कर में 6 की मौत, मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान

Kushinagar Accident: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के हाटा कोतवाली क्षेत्र में कार और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में एक ही परिवार के 5 लोगों सहित 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। दो घायलों का इलाज जारी है।

Kushinagar Accident: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले से एक झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। जिले की हाटा कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले थारूआडीह के पास रविवार को एक तेज रफ्तार कार और ट्रक के बीच आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई। इस दर्दनाक सड़क हादसे में कार सवार 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

kushinagar accident

ट्रक और कार की आमने-सामने हुई टक्कर

हादसे में 6 की मौत, 2 का इलाज जारी

मिली जानकारी के अनुसार, कार में कुल 8 लोग सवार थे। ये सभी लोग किसी कार्यक्रम में शामिल होने के बाद अपने घर वापस लौट रहे थे। पुलिस से मिली शुरुआती जानकारी के मुताबिक, हादसे का शिकार हुए सभी लोग कुशीनगर जिले के ही कप्तानगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले थे। जब उनकी गाड़ी हाटा कोतवाली क्षेत्र के थारूआडीह के पास पहुंची, तो सामने से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक से उसकी जबरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोग अंदर ही फंस गए। काफी मशक्कत के बाद सभी को बाहर निकाला गया। कार में सवार 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी, जबकि गंभीर रूप से घायल दो अन्य लोगों को तत्काल नजदीकी अस्पताल से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

End of Feed