35 सेमी चीरा पेट, लीवर-किडनी गायब... पति की हत्या कर बैग में आंतें रख रही थी महिला, खुलासे से पुलिस सन्न

Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र के पिहोवा रोड पर पत्नी ने पति राजेश की चाकुओं से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। पेट काटकर आंतें बैग में भरते समय मकान मालिक को देखकर आरोपी महिला छत से कूद गई।

Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र के पिहोवा रोड स्थित राज पैलेस के पास एक मकान में पति की नृशंस हत्या का बेहद सनसनीखेज और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने ही पति की चाकुओं से गोदकर और पेट चीरकर निर्मम हत्या कर दी। हत्या की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आरोपी महिला पति के शरीर से निकली आंतों को बैग में भर रही थी। वारदात का खुलासा तब हुआ जब मकान मालिक शोर सुनकर मौके पर पहुंचा। मकान मालिक को सामने देख घबराई महिला छत से नीचे कूद गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत पर नजर रखी जा रही है।

kurukshetra murder

अस्पताल में भर्ती आरोपी महिला

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैरान करने वाले खुलासे

मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के धामपुर गांव निवासी राजेश (40 वर्ष) के रूप में हुई है। वह पिछले करीब एक साल से कुरुक्षेत्र में अपनी पत्नी विमला देवी के साथ किराए के मकान में रह रहा था और पिहोवा रोड स्थित एक वाटर ट्रेडिंग कंपनी में वाटर सप्लाई का काम करता था। राजेश के पोस्टमार्टम के दौरान जो तथ्य सामने आए, उसने डॉक्टरों और पुलिस अधिकारियों के भी होश उड़ा दिए। चाकुओं के ताबड़तोड़ वार से राजेश का पेट करीब 35 सेंटीमीटर तक पूरी तरह खुल गया था। पेट पर इतने गहरे और घातक वार थे कि आंतें बाहर आ चुकी थीं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक का लगभग आधा लीवर और दाईं ओर की किडनी भी नहीं मिली।

End of Feed