कानपुर किडनी रैकेट का मेरठ कनेक्शन, इस अस्पताल पर उठे सवाल; CMO ने भेजा नोटिस

कानपुर में किडनी रैकेट के खुलासे के बाद पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। जांच के दौरान इस मामले के तार मेरठ से जुड़े पाए गए हैं। मेरठ के एक अस्पताल का नाम सामने आया है। सीएमओ ने अस्पताल को नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब मांगा है। अस्पताल प्रबंधन ने आरोपों को गलत बताते हुए किसी भी संलिप्तता से इनकार किया है।

Kanpur Kidney Racket: कानपुर में किडनी के अवैध कारोबार का खुलासा होने के बाद इसके तार अब मेरठ से जुड़े नजर आ रहे हैं। इस मामले में पुलिस ने अब तक 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। जांच में पता चला है कि इस रैकेट का कनेक्शन मेरठ के एक अस्पताल और डॉक्टरों से भी हो सकता है। जिसके बाद मेरठ प्रशासन भी सतर्क हो गया है। सीएमओ ने अस्पताल को नोटिस भेजकर स्पष्टीकरण मांगा है।

Kidney Racket

अवैध किडनी कारोबार में मेरठ के अस्पताल पर उठे सवाल

मेरठ के इस अस्पताल का नाम शामिल होने का आरोप

जानकारी के अनुसार, इस मामले में मेरठ के अल्फा हॉस्पिटल का नाम भी सामने आया है। बताया जा रहा है कि अस्पताल से जुड़े डॉक्टर अफजल पर आरोप है कि उन्होंने टेलीग्राम ग्रुप के जरिए किडनी डोनर की तलाश की। जिसके बाद उन्होंने देहरादून में पढ़ रहे बिहार के एक युवक को किडनी देने के लिए करीब 6 लाख रुपये का लालच दिया गया। हालांकि युवक को पूरी रकम नहीं मिली और केवल 3.5 लाख रुपये ही दिए गए। जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा और कानपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पूरे रैकेट का भंडाफोड़ किया।

End of Feed