Kedarnath Cloudburst: केदारनाथ पैदल मार्ग पर बादल फटा, कुछ देर रुकने के बाद फिर शुरू हुई पैदल यात्रा, घोड़े-खच्चर रोके गए

Kedarnath Cloudburst: उत्तरखंड के चारधामों में से एक केदारनाथ पैदल मार्ग पर आज चिरबासा हेलीपैड के पास बादल फटने से लगभग 150 मीटर क्षेत्र में भारी भूस्खलन हुआ।

Kedarnath Cloudburst: केदारनाथ धाम की पैदल यात्रा के दौरान आज यानी शुक्रवार 11 सितंबर की सुबह मौसम अचानक बिगड़ गया। चिरबासा हेलीपैड के पास बादल फटने के बाद करीब 150 मीटर इलाके में भारी भूस्खलन हुआ। पहाड़ी से मलबा और बड़े-बड़े पत्थर रास्ते पर आ गए। सुरक्षा को देखते हुए केदारनाथ यात्रा को कुछ समय के लिए रोकना पड़ा।

Kedarnath Dham

केदारनाथ धाम मार्ग में बादल फटने से आया भारी मलबा

घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीमें मौके पर पहुंचीं। तुरंत मार्ग से मलबा और पत्थर हटाने का काम शुरू किया गया। आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने जानकारी दी कि फिलहाल घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

End of Feed