VIDEO: कौशांबी टोल प्लाजा के पास पलटा LPG से भरा टैंकर, आसमान छूने लगीं आग की भयावह लपटें; टोल बूथों तक फैली आग

कौशांबी के कोखराज थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर स्थित सिरोही टोल प्लाजा के पास एलपीजी से भरा एक गैस टैंकर लीकेज के बाद अनियंत्रित होकर पलट गया और उसमें भीषण धमाकों के साथ आग लग गई। देखें वीडियो।

उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से शुक्रवार सुबह एक बेहद डरावना और बड़ा हादसा सामने आया है। कोखराज थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे पर स्थित सिरोही (कोखराज-हंडिया बाईपास) टोल प्लाजा के पास LPG से भरा एक तेज रफ्तार टैंकर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंकर के पलटते ही उसमें गैस रिसाव के कारण इतनी भीषण और विकराल आग लग गई कि देखते ही देखते पूरा हाईवे आग की लपटों से घिर गया।

kaushambi tanker

टक्कर के बाद टैंकर में हुए धमाके

आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसमान में काले धुएं का गुबार छा गया और आसपास के करीब आधा किलोमीटर के दायरे में रहने वाले लोगों और वाहन चालकों में दहशत फैल गई। हादसे का जो वीडियो सामने आया है, वह बेहद भयावह है, जिसमें हाईवे के बीचों-बीच आग का तांडव साफ देखा जा सकता है।

End of Feed