Severe Heat Wave Updates: केरल में आकाशीय बिजली गिरने से आठ लोग जख्मी, UP में नौतपा से 51 लोगों की मौत
केरल में आकाशीय बिजली गिरने से आठ लोग जख्मी
केरल के अलग-अलग हिस्सों में गरज के साथ बारिश होने और भारी वर्षा के कारण कोझीकोड तटीय क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने से आठ लोग जख्मी हो गए। केरल राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (केएसडीएमए) के एक अधिकारी ने बताया कि घायलों में से एक व्यक्ति कोझीकोड के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल के गहन चिकित्सा इकाई में भर्ती है।मानसून ने केरल और पूर्वोत्तर में दी दस्तक
चक्रवात रेमल के प्रभाव से दक्षिण-पश्चिम मानसून ने बृहस्पतिवार को केरल तट और पूर्वोत्तर के कुछ हिस्सों में दस्तक दे दी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान से एक दिन पहले ही दक्षिण-पश्चिम मानसून ने दस्तक दे दी है।राजस्थान : उच्च न्यायालय का लू से जान गंवाने वालों के आश्रितों को मुआवजा देने का निर्देश
राजस्थान उच्च न्यायालय ने राज्य सरकार को लू के कारण जान गंवाने वाले लोगों के आश्रितों को मुआवजा देने का निर्देश बृहस्पतिवार को दिया। उच्च न्यायालय ने पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन के संबंध में स्वतः संज्ञान लेते हुए राजस्थान के मुख्य सचिव को निर्देश दिया है कि राजस्थान जलवायु परिवर्तन परियोजना के तहत तैयार ‘ग्रीष्मकालीन कार्ययोजना’ के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए तत्काल और उचित कदम उठाने हेतु विभिन्न विभागों की समितियों का गठन किया जाए।यूपी में नौतपा से 51 लोगों की मौत, पढ़ें कहां कहर बरपा रही गर्मी
यूपी में नौतपा से 51 लोगों की मौत, पढ़ें कहां कहर बरपा रही गर्मीदिल्ली में आज आंधी-तूफान बारिश का अलर्ट, पढ़ें पूरी खबर
दिल्ली में आज आंधी-तूफान बारिश का अलर्ट, पढ़ें पूरी खबरदिल्ली में पानी की बर्बादी में लगेगा 2 हजार का जुर्माना
दिल्ली सरकार ने बुधवार को कहा कि नल में पाइप लगाकर वाहन धोने, निर्माण और वाणिज्यिक उद्देश्यों के लिए घरेलू जल आपूर्ति के इस्तेमाल पर 2,000 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।दिल्ली में अधिकतम तापमान 46.8 डिग्री सेल्सियस, 79 वर्षों में सर्वाधिक
दिल्ली में बुधवार को गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए और यहां मुंगेशपुर इलाके में अधिकतम तापमान 52.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह राष्ट्रीय राजधानी में अब तक दर्ज किया गया सर्वाधिक तापमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि वह किसी भी संभावित त्रुटि के लिए क्षेत्र के मौसम विज्ञान केंद्र के सेंसर और आंकड़ों की जांच कर रहा है।पहाड़ी क्षेत्रों में लू चलने की चेतावनी, कुछ स्थानों पर बारिश का अनुमान
मौसम विज्ञान केंद्रों ने गुरुवार को निचले पहाड़ी क्षेत्रों में लू चलने की चेतावनी जारी की है तथा 30 मई से तीन जून तक मध्यम और ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर बारिश होने का अनुमान जताया है।हिमाचल में भी गर्मी बढ़ी, पारा पहुंचा 46.3 डिग्री सेल्सियस
इस बीच, हिमाचल प्रदेश के शिमला और ऊना शहर में बुधवार इस मौसम का सबसे गर्म दिन रहा। ऊना शहर में तापमान 46.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कम से कम 19 वर्षों में सबसे अधिक था। ऊना जिले के नेरी में तापमान और भी अधिक 46.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।जम्मू में तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज
जम्मू-कश्मीर के जम्मू जिले में तापमान बढ़ने का सिलसिला जारी रहा और बुधवार को इस शहर में अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से करीब 5.7 डिग्री अधिक है। मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी।नौतपा के पांचवें दिन गर्मी में झुलस रहे कई राज्य
नौतपा के पांचवें दिन मौसम विभाग ने जानकारी दी थी कि दिल्ली के मुंगेशपुर में तापमान 52.3 डिग्री पहुंच गया है। लेकिन, रात को IMD ने बताया कि दिल्ली में अलग-अलग जगहों पर तापमान 45.2 डिग्री से 49.1 डिग्री के बीच रहा। 52.3 डिग्री का डेटा गलत था। हरियाणा के रोहतक में सबसे ज्यादा 48.8 डिग्री तापमान दर्ज हुआ।इंडिगो फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग; आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त
Video: वाराणसी में भारी बारिश भी नहीं रोक पाई आस्था, दशाश्वमेध घाट पर 'गंगा आरती' में अडिग जले दीये
सीमापुरी में चार मंजिला इमारत ढही, गर्भवती महिला समेत तीन की मौत; 11 लोग सुरक्षित निकाले गए, राहत-बचाव जारी
'मारपीट की, अप्राकृतिक संबंध बनाए और वीडियो भी...', Times Now Navbharat से बोली पीड़िता, बेरहम बन गया NRI पति
UP में 20 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, ए. सतीश गणेश को बड़ी जिम्मेदारी; कई जिलों के बदले कप्तान
© 2026 Times Horizon Private Limited
