काशी की एक ऐसी इमारत, जहां जीवन के 'अंतिम दिनों' में रहने आते हैं लोग, केवल 15 दिनो के लिए मिलती है जगह

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 29, 2024, 11:59 AM IST

शिव नगरी काशी में एक ऐसी इमारत है, जहां लोग घूमने नहीं, बल्कि अपने अंतिम दिनों में रहकर मोक्ष की प्राप्ति के लिए आते हैं। लेकिन, यहां के कुछ नियम हैं, जिसके मुताबिक सिर्फ उन लोगों को यहां रहने की अनुमती दी जाती है, जो ज्यादा जरूरतमंद हैं। वहीं यहां किसी को 15 दिनों से ज्यादा रहने की परमिशन नहीं है-

Varanasi: कहते हैं शिव नगरी काशी के कण-कण में शिव का वास है। यही वजह है कि हर साल लाखों की संख्या में शिव भक्त काशी विश्वनाथ के दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं। काशी भारत का सबसे पुराना शहर भी है। यहां गंगा घाट से लेकर अस्सी और मणिकर्णिका घाटों का अपना एक अलग महत्व है। कहा जाता है कि महाभारत के युद्ध के बाद पांडव भी अपने पाप से मुक्ति पाने के लिए काशी आए थे। काशी का नजारा बड़ा अद्भुत है। यहां एक ओर शिव भक्त नाव में बैठ काशी घूमते नजर आते हैं तो दूसरी तरफ चिताएं चलती रहती हैं। यह एक ऐसा शहर है, जहां लोग मोक्ष की तलाश में आते हैं। मान्यता है कि यह मरने और गंगा किनारे दाह-संस्कार हो जाने से जनम-मरण के चक्र से छुटकारा मिल जाता है। यही वजह है कि लोग यहां अपने अतिंम दिनों में रहने के लिए आते हैं।

kashi

काशी नगरी

यहां होती है मोक्ष की प्राप्त

End of Feed