Karnataka News: हॉस्टल में खूनी वारदात, 9वीं के छात्र ने सोते हुए साथियों पर किया जानलेवा हमला; एक की मौत

कर्नाटक के बल्लारी में एक निजी रिहायशी स्कूल के हॉस्टल में नौवीं कक्षा के छात्र ने गुस्से में आकर अन्य छात्रों पर लोहे की रॉड और धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस हमले में एक छात्र की मौके पर ही मौत हो गई और सात अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने फरार आरोपी छात्र को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच जारी है।

Karnataka News: कर्नाटक के बल्लारी से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां एक निजी आवासीय स्कूल के हॉस्टल में नौवीं कक्षा के एक छात्र ने शनिवार रात अचानक हिंसक रूप अपनाते हुए अपने साथियों पर हमला कर दिया। आरोपी छात्र ने लोहे की रॉड और एक तेज धारदार हथियार से उनपर ताबड़तोड़ वार किया। जिसमें एक छात्र की मौत हो गई और सात अन्य छात्र घायल हो गए।

CRIME

फाइल फोटो

आरोपी छात्र पुलिस हिरासत में

पुलिस के अनुसार, वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी छात्र मौके से फरार हो गया था। हालांकि, सोमवार को पुलिस ने उसे शहर के बाहरी इलाके से पकड़ लिया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमने छात्र को हिरासत में ले लिया गया है और फिलहाल उसकी काउंसलिंग की जा रही है। प्रोटोकॉल के अनुसार डॉक्टरों की एक टीम उसकी मेडिकल जांच भी कर रही है।

End of Feed