करनाल में खूनी खेल! कहासुनी के बाद युवक के सिर पर मारी लोहे की रॉड, मौके पर मौत; गुस्साई भीड़ ने की आरोपी की धुनाई

Karnal News: करनाल के घरौंडा में शुक्रवार सुबह मामूली कहासुनी ने खूनी रूप ले लिया, जहां लोहे की रॉड से सिर पर हमला किए जाने से 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई। वारदात के बाद गुस्साई भीड़ ने आरोपी को पकड़कर पीट दिया, जिसमें वह भी घायल हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी के खिलाफ परिजनों की शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Karnal News: करनाल के घरौंडा में वीर राइस मिल के पास शुक्रवार सुबह एक युवक की लोहे की रॉड मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान बालीनगर निवासी 30 वर्षीय तेजबीर सिंह पुत्र सुभाष के रूप में हुई है। वारदात के बाद मौके पर मौजूद लोग भड़क गए और उन्होंने आरोपी युवक की धुनाई कर दी। इसमें आरोपी भी घायल हो गया। सूचना मिलने पर घरौंडा पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने तेजबीर को मृत घोषित कर दिया।

Karnal News

करनाल में सुबह-सुबह सनसनीखेज वारदात (प्रतीकात्मक फोटो)

पहले किसी बात को लेकर हुई कहासुनी

जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे वीर राइस मिल के नजदीक तेजबीर सिंह की नेपाल निवासी उत्तम कुमार के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसी दौरान दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। आरोप है कि उत्तम कुमार ने लोहे की रॉड उठाकर तेजबीर के सिर पर वार कर दिया। वार लगने से तेजबीर गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी उत्तम कुमार को पकड़ लिया। गुस्साए लोगों ने उसकी धुनाई कर दी, जिससे वह भी घायल हो गया।

End of Feed