Kanwar Yatra: कांवड़ यात्रा को लेकर 22 जुलाई की रात 12:00 बजे से गाजियबाद में भारी वाहन नहीं जा सकेंगे। इन वाहनों को दूसरे मार्गों पर डायवर्ट किया जाएगा। इसके साथ ही दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे से भी मेरठ की ओर जाने वाली गाड़ियां भी नहीं जा सकेंगी। भारी वाहनों का ये डायवर्जन पांच अगस्त तक लागू रहेगा। कांवड़ यात्रा को लेकर कमिश्न्रेट पुलिस ने भारी वाहनों के रूट के डायवर्जन के लिए प्लान तैयार किया गया है। वहीं हरिद्वार, आनन्द विहार बॉर्डर लखनऊ, मुरादाबाद को यूपी गेट से फेरफेरल एक्सप्रेस-वे की ओर जाना होगा।
प्रतीकात्मक तस्वीर
भारी वाहनों की आवाजाही बंद
कांवड़ यात्रा को लेकर एसीपी यातायात का कहना है कि कांवड़ यात्रियों के बढ़ती संख्या को देखते हुए प्लान में बदलाव किया जा सकता है। हालांकि, जरूरी सामानों की सप्लाई करने वाली गाड़ियों को अनुमति के आधार पर प्रतिबंधित मार्ग पर प्रवेश दिया जाएगा। इसके साथ ही दिल्ली से तुलसी निकेतन बॉर्डर, आननंद विहार बॉर्डर से होते हुए एनएच-9 से होकर आगे भेजे जाएंगे।
जानें नया प्लान
कांवड़ यात्रा के दौरान दिल्ली की ओर से आने वाले वाहन जिन्हें हरिद्वार, अमरोहा, मुरादाबाद, लखनऊ की तरफ जाना है, वो यूपी गेट से अएनएच-9 से फेरफेरल एक्सप्रेस-वे होते हुए जाएंगी। बागपत से दिल्ली जाने वाले वाहन ट्रोनिका सिटी, सोनिया विहार होते हुए जाएंगी। हापुड़ से बुलंदशहर, दिल्ली, गाजियाबाद जान वाली गाड़ियां सोनिया विहार के लिए रवाना होंगी। लोनी बॉर्डर से लोनी कस्बे की वाहनों को नहीं जाने दिया जाएगा। इसके साथ ही संतोष मेडिकल कट से मेरठ के तिराहा की तरह भी भारी वाहनों को नहीं जाने दिया जाएगा।
