मेरठ में कांवड़ यात्रा के दौरान हंगामा, पुलिस जीप से निकालकर दो युवकों की पिटाई

मेरठ में कांवड़ यात्रा के दौरान दो पक्षों में टक्कर के बाद विवाद हो गया। जानकारी के अनुसार, कांवड़ियों ने पुलिस जीप से खींचकर दो लोगों की पिटाई कर दी। पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों को थाने लाकर मेडिकल कराया गया, समझौता कराया गया और किसी ने भी शिकायत दर्ज नहीं कराई।

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में कांवड़ यात्रा के दौरान हुए विवाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कांवड़ियों की भीड़ दो युवकों के साथ मारपीट करती नजर आ रही है। दावा किया जा रहा है कि कांवड़ियों ने दोनों को पुलिस जीप से बाहर निकालकर पीटा। हालांकि पुलिस ने घटना को कांवड़ियों के दो समूहों के बीच हुए आपसी विवाद का मामला बताया है।

Kanwar Yatra Clash

मेरठ के दौराला में कांवड़ यात्रा के दौरान हंगामा

वीडियो में मारपीट का दावा

यह घटना दौराला थाना क्षेत्र स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग-58 (दिल्ली-देहरादून हाईवे) की है। वायरल वीडियो में कुछ लोग दो युवकों को पीटते हुए नजर आ रहे हैं। भीड़ के बीच एक पुलिसकर्मी भी दिखाई देता है, जो स्थिति को काबू करने की कोशिश करता हुआ दिख रहा है। भीड़ के द्वारा पीटे गए दोनों युवकों के कपड़े भी फटे हुए हैं। बताया जा रहा है कि एक युवक जान बचाने के लिए खेत की ओर भागता है, लेकिन कुछ लोग उसका पीछा कर वहां भी उसे डंडों से पीटते हैं।

End of Feed