कानपुर में 4.93 करोड़ रुपये के साइबर फ्रॉड का भंडाफोड़, तीन शातिर गिरफ्तार; कैसे करते थे शिकार

उत्तर प्रदेश के कानपुर पुलिस ने 4.93 करोड़ रुपये के साइबर फ्रॉड मामले में तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान बैंक खाते, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर, ओटीपी, नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग का इस्तेमाल कर रकम विभिन्न खातों में ट्रांसफर की गई।

कानपुर : कमिश्नरेट पुलिस की कल्याणपुर थाना पुलिस, साइबर सेल और सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए करीब 4.93 करोड़ रुपये के साइबर फ्रॉड का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 48 सिम कार्ड, एक लैपटॉप, तीन मोबाइल फोन, बैंक दस्तावेज और नकदी बरामद की है। पुलिस के अनुसार, नवशील धाम फेज-2 निवासी आशीष कुमार सिंह ने शिकायत दर्ज कराई थी कि कुछ लोगों ने उनकी संस्था को डोनेशन दिलाने का झांसा देकर उन्हें अपने जाल में फंसा लिया। आरोपियों ने उन्हें लखनऊ ले जाकर कथित तौर पर बंधक बनाया और उनके मोबाइल फोन व बैंक खातों का दुरुपयोग करते हुए संस्था के खाते से करीब 4 करोड़ 93 लाख रुपये का अवैध लेन-देन किया। इस दौरान बैंक खाते, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर, ओटीपी, नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग का इस्तेमाल कर रकम विभिन्न खातों में ट्रांसफर की गई।

Kanpur Cyber Fraud Case

कानपुर में साइबर अपराध पर पुलिस का एक्शन

मामले की जांच के दौरान प्रभारी निरीक्षक केशव कुमार तिवारी के नेतृत्व में गठित टीम ने मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर रावतपुर बस अड्डे से कंपनी बाग जाने वाले मार्ग पर निर्माणाधीन मेट्रो के पास से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

End of Feed