अब कानपुर होगा इलेक्ट्रिक गाड़ियों का हब, शहर में बनेगा 500 एकड़ का EV पार्क

Kanpur News Today (कानपुर की खबर): योगी सरकार कानपुर को इलेक्ट्रिक वाहन निर्माण का हब बना रही है। शहर में EV पार्क का निर्माण होगा। इशका विकास कानपुर महानगर विकास विजन-2030 के तहत भीमसेन में किया जाएगा। 500 एकड़ के इस EV पार्क में 700 करोड़ की लागत आएगी। यह पर्यावरण संरक्षण के साथ विकास की नई राह साबित होगा।

Kanpur News: कानपुर महानगर विकास विजन- 2030 के तहत कानपुर को इलेक्ट्रिक वाहन (EV) विनिर्माण का प्रमुख केंद्र बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (UPSIDA) कानपुर के भीमसेन के निकट नए डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉरपोरेशन (DFCC) कॉरिडोर के 500 एकड़ क्षेत्र में एक अत्याधुनिक EV पार्क की स्थापना की जाएगी। समीक्षा बैठक दौरान विभाग के संबंधित अधिकारियों ने बताया कि इस परियोजना की अनुमानित लागत लगभग 700 करोड़ रुपये है। उन्होंने बताया कि यह परियोजना पीपीपी मॉडल के तहत विकसित की जाएगी, जो कानपुर को इलेक्ट्रिक वाहन उद्योग में अग्रणी बनाने की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगी।

UP Govt to make ev hub in kanpur

कानपुर बनेगा EV हब (फाइल फोटो)

भीमसेन में बनेगा 700 करोड़ की लागत से EV पार्क

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन के अनुरूप प्रदेश को ईलेक्ट्रिक वाहनों की मैन्युफैक्चरिंग का हब बनाने के उद्देश्य से कानपुर में EV पार्क के निर्माण किया जा रहा है। UPSIDA कानपुर में भीमसेन के पास नए DFCC कॉरिडोर 500 एकड़ क्षेत्र में 700 करोड़ रुपये की लागत से EV पार्क का निर्माण करा रहा है। EV पार्क निर्माण का उद्देश्य इलेक्ट्रिक वाहनों की सप्लाई चेन को स्थानीय स्तर पर मजबूत करना और स्वदेशी मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देना है।

End of Feed