Kanpur के इन बेजुबानों की हमदर्द बनीं रवीना टंडन, बदले में शानदार 'रिटर्न गिफ्ट'

  • Authored by: किशोर जोशी
  • Updated Jan 7, 2023, 01:08 PM IST

Kanpur News: बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन ने कानपुर के चिड़ियाघर में बेजुबान जानवरों के लिए हीटर और दवाईयां भेजी हैं। इसके बाद वाइल्डलेंस ईको फाउंडेशन की टीम ने रवीना का धन्यवाद किया और बताया कि टीम ने एक 6 माह के बाघ शावक का नाम रवीना के नाम पर रखा गया है।

Kanpur News in Hindi: पूरा उत्तर भारत इस समय कड़ाके की ठंड (Cold Wave) की चपेट में हैं। इस सर्दी में सबसे ज्यादा कोई परेशान है तो वो हैं बेजुबान जानवर जिनके लिए यह सर्दी सितम बनकर ढह रही है। कानपुर में पड़ रही ठंड में यहां के चिड़ियाघर में रहने वाले जानवरों पर भी देखने को मिलरहा है। इन्हीं जानवरों की मदद के लिए फिल्म अभिनेत्री रवीना टंडन (Raveena Tandon) आगे आई है। रवीना ने कानपुर के चिड़ियाघर में बेजुबान जानवरों के लिए हीटर और दवाईयां भेजी हैं, जिसके बाद वाइल्डलेंस ईको फाउंडेशन की टीम ने रवीना को धन्यवाद दिया है।

Raveena tandon

रवीना टंडन

लगातार करती रही हैं मदद

जानवरों से भी प्रेम करने वाली रवीना ने पहली बार इस तरह की दरियादली नहीं दिखाई है, वह पहले भी इस तरह के कार्य कर चुकी हैं। उनका सोशल मीडिया अकाउंट प्रकृति के प्रति उनके प्रेम का प्रमाण है और उन्हें अक्सर देश में वन्यजीव अभयारण्यों और बाघ अभयारण्यों से तस्वीरें पोस्ट करते देखा जाता है। महामारी के दौरान, उन्होंने कुछ पशु कल्याण गैर-लाभकारी संस्थाओं को मौद्रिक सहायता दी थी। पिछले साल, उन्हें राज्य सरकार द्वारा महाराष्ट्र का वन्यजीव सद्भावना राजदूत नियुक्त किया गया था।

End of Feed