कानपुर में पैरों तले जमीन खिसकी, सीवर लाइन, मकान, पार्क सब धंस रहे; वजह कर रही हैरान

Kanpur News: चूहों के आतंक से कानपुर के लोग परेशान हो चुके हैं। घरों से लेकर सीवर लाइन और पुटफाथ को खोखला कर दिया है। ये चूहे हर साल लाखों रुपये का नुकसान कर रहे हैं। इससे निपटने के लिए नगर निगम और जलकल विभाग कारगर उपाय ढूंढ रहे हैं।

Kanpur News: आज से चैत्र नवरात्रि शुरू हो गए हैं। घर-घर में माता की चौकी सजाई गई है। लेकिन, दूसरी तरफ गणेश के वाहन मूषक राज ने कानपुर के घरों में आतंक मचा रखा है। ये चूहें सड़क के बेसहारा जानवरों से भी ज्यादा खतरनाक हो गए हैं। शहरों में इन चूहों ने कई जगह सीवर लाइन, मकान और पार्कों को खोद डाला है। इतना ही नहीं, कौशलपुरी में चूहों ने खोद-खोदकर फुटपाथ को भी खोखला कर दिया है, जिस वजह से सड़के धंसने लगी हैं। इन चूहों ने सीवर लाइन भी खोद डाली है।

kanpur rats

कानपुर में चूहों का आतंक

चूहों के आंतक के कारण बरसात में लाइन चोक होने से जलभराव होता है। ये चूहे हर साल लाखों रुपये का नुकसान कर रहे हैं। इससे निपटने के लिए नगर निगम और जलकल विभाग कारगर उपाय ढूंढ रहे हैं।

End of Feed