Kanpur Crime: गिफ्ट का लालच देकर ठगी करने वाले नाइजीरियन इंजीनियर और उसके साथी गिरफ्तार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 12, 2023, 11:38 PM IST

Nigerian Engineer Arrested: कानपुर की साइबर सेल ने गिफ्ट का लालच देकर ठगी करने वाले नाइजीरियन इंजीनियर और उसके साथी को गिरफ्तार किया है। शातिर नाइजीरियन ने रावतपुर के रहने वाले कारोबारी को बिजनेस पार्टनर बनाने का झांसा दिया था। उसने 33 करोड़ रुपये भेजने की बात कही। इसके बाद झांसे में लेकर टैक्स के नाम पर 12.50 लाख रुपये की ठगी कर ली।

KEY HIGHLIGHTS
  • कानपुर की साइबर सेल की बड़ी कार्रवाई
  • साइबर सेल ने नाइजीरियन ठग को साथी के साथ पकड़ा
  • बिजनेस पार्टनर बनाने का झांसा देकर की थी साढ़े 12 लाख की ठगी


Nigerian Engineer Arrested: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले की साइबर सेल ने बड़ी कार्रवाई की है। लोगों को गिफ्ट का लालच देकर ठगी करने वाले नाइजीरियन इंजीनियर और उसके साथी को साइबर सेल ने गिरफ्तार किया है। शातिर नाइजीरियन ने रावतपुर के रहने वाले कारोबारी को बिजनेस पार्टनर बनाने का झांसा दिया और 33 करोड़ रुपये भेजने की बात कही। सफलता नहीं मिलने पर आरोपी ने कारोबारी को झांसे में लेकर टैक्स के नाम पर 12.50 लाख रुपये ठग लिए। साइबर सेल अब गैंग में जुड़े अन्य शातिरों की तलाश में जुटी है।

KANPUR Nigerian engineer

साइबर सेल ने नाइजीरियन ठग को साथी के साथ गिरफ्तार किया

एसीपी क्राइम बृजनारायण सिंह के अनुसार, 30 मई 2022 को रावतपुर के प्रदीप कटियार ने साइबर सेल में शिकायत दी थी। कारोबारी के साथ विदेशी गिफ्ट का कस्टम टैक्स देने के नाम पर ऑनलाइन 12.47 लाख रुपये की ठगी की गई थी।

End of Feed