कानपुर साउथ तक चलने वाली है मेट्रो, मिनटों में पहुंच जाएंगे सेंट्रल स्टेशन; ऑटो से कम लगेगा किराया!

Naubasta Metro Opening Date : कानपुर दक्षिण से कानपुर सेंट्रर रेलवे या आईआईटी तक जाने वाले यात्रियों को जल्द ही मेट्रो सेवा का लाभ मिलने वाला है। अब नौबस्ता से बारादेवी मेट्रो कॉरिडोर पर पटरियों और बिजली सप्लाई से जुड़े सभी कार्य पूरे कर लिए गए हैं। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्द ही ट्रायल रन शुरू कर दिया जाएगा और अगर सबकुछ ठीक-ठाक रहा तो जल्द ही नियमित रूप से मेट्रो का संचालन शुरू होगा।

Naubasta Metro Opening Date : कानपुर साउथ के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। अब सेंट्रल रेलवे स्टेशन तक पहुंचने के लिए ट्रैफिक से नहीं गुजरना पड़ेगा। अगर, आप चाहेंगे तो हवा में यानी एलिवेटेड ट्रैक के जरिए सीधे स्टेशन पहुंचकर अपनी ट्रेन पकड़ सकेंगे। जी, हां चूंकि बारादेवी-नौबस्ता मेट्रो कॉरिडोर (ऑरेंज लाइन) पर तीसरी रेल पावर सिस्टम का निर्माण पूरा कर लिया गया है। यह एलिवेटेट ट्रैक कानपुर सेंट्रल और नौबस्ता के बीच विकसित कॉरिडोर का हिस्सा है। जल्द ही सुरक्षा मानक जांचने के लिए ट्रायल का कार्य शुरू हो सकता है। अगर, सबकुछ ठीक रहा तो जल्द ही लोगों को मेट्रो में सफर का आनंद मिलेगा। आइये जानते हैं इस रूट पर कितने स्टेशन हैं और सफर के लिए कितने रुपये खर्च करने होंगे?

Naubsta Metro Kab Se Chalegi.

कानपुर नौबस्ता मेट्रो

बारादेवी-नौबस्ता मेट्रो कॉरिडोर, जो 5.3 किलोमीटर लंबा है, पर मेट्रो को विद्युत सप्लाई देने के लिए विद्युतीकरण पूरा कर लिया गया है। थर्ड रेल सिस्टम का उपयोग किया गया है, जिससे बिजली की आपूर्ति ट्रैक के समानांतर तीसरी लाइन से होती है। इसके लिए झकरकटी, बारादेवी, बसंत विहार और नौबस्ता में 6 मॉर्डन सब-स्टेशन चालू कर दिए गए हैं, जो मेट्रो ट्रेनों के परीक्षण और संचालन के लिए 750 वोल्ट डीसी बिजली सप्लाई कर रहे हैं। फिलहाल, सिंग्नलिंग, मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री के ऑटोमेटेड द्वार, ऑटोमेटेट टिकट काउंटर विकसित करने पर काम जारी है। जानकारी के मुताबिक, एलिवेटेड ट्रैक पर पटरियां बिछने के साथ इलेक्ट्रिकसिटी का कार्य अक्टूबर तक कंपलीट कर लिया गया था। अब कानपुर सेंट्रल और स्वदेशी कॉटन मिल रैंप के बीच कॉरिडोर-1 के भूमिगत (Kanpur Underground Metro Corridor) हिस्से पर ट्रैक बिछाने का कार्य जारी है। इसके पूर्णतया पूरा होने पर मेट्रो सेवाएं शुरू होने की उम्मीद है।

End of Feed