Kanpur Tanneries: कानपुर में तीन जनवरी से बंद रहेंगी टेनरियां, गंगा स्नान से दो दिन पहले बंद होंगे उद्योग, ये है वजह

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 17, 2022, 06:33 PM IST

Magh Mela 2022: कानपुर में आने वाले त्योहारों को देखते हुए जिला प्रशासन ने जनवरी और फरवरी में 26 दिन टेनरियां बंद करने का निर्देश जारी किया है। पौष पूर्णिमा से लेकर महाशिवरात्रि तक टेनरी और गंगा में प्रदूषण फैलाने वाले अन्य उद्योगों को बंद रखने या तो फिर रोस्टर से चलाने के निर्देश जारी किए हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • कानपुर में तीन जनवरी से बंद रहेंगी टेनरियां
  • गंगा में प्रदूषण फैलाने वाले अन्य उद्योगों को भी बंद रखने के निर्देश
  • डीएम ने आठ टीमों का किया गठन, निगरानी करेंगी

Magh Mela 2022: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। कानपुर में आगामी त्योहारों को देखते हुए जिला प्रशासन ने जनवरी और फरवरी में 26 दिन टेनरियां बंद करने का आदेश जारी किया है। माघ मेले से लेकर महाशिवरात्रि तक कानपुर नगर में 26 दिनों तक टेनरियां और गंगा में प्रदूषण फैलाने वाले अन्य उद्यो बंद रहेंगे। रंगीन प्रवाह छोड़ने वाली टेनरी और रंग उद्योग के लिए रोस्टर जारी कर दिया गया है। यह उद्योग गंगा स्नान से दो दिन पहले ही पूरी तरह से बंद कर दिए जाएंगे। इन्हें इसलिए बंद किया गया है कि ताकि श्रद्धालुओं को गंगा में स्नान के लिए शुद्ध पानी मिल सके। इसकी निगरानी के लिए जिलाधिकारी विशाख जी अय्यर ने आठ टीमों का गठन किया है।

kanpur Tanneries

कानपुर में तीन जनवरी से बंद रहेंगी टेनरियां

जिलाधिकारी विशाख जी अय्यर के अनुसार माघ मेले को लेकर पर्यावरण विभाग ने गंगा नदी के जल की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए गंगा बेसिन में स्थित सारे जल प्रदूषणकारी उद्योगों का रोस्टर अवधि जारी कर दिया है।

End of Feed