Kanpur: रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। कानपुर से सफर करने वाले यात्री पहले इस खबर को पढ़ लें, उसके बाद ही टिकट बुक कराएं। दरअसल, भारतीय रेलवे ने कोहरे को देखते हुए कानपुर से होकर चलने वाली कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है। ट्रेनों को रद्द करने की वजह है कोहरा। आपको बता दें कि, सर्दी में कोहरे का असर आम जनजीवन को प्रभावित करता है। कोहरे का असर रेल यातायात पर भी पड़ता है। कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम हो जाती है, इसके साथ ही ट्रेनों का परिचालन भी खासा प्रभावित होता है।
कोहरे से बढ़ी रेल यात्रियों की परेशानी
वहीं, भारतीय रेलवे के हिसाब से कोहरा दिसंबर के पहले हफ्ते से शुरू होकर अगले साल मार्च के पहले सप्ताह तक रहता है। ऐसे में कानपुर से होकर चलने वाली 12 ट्रेनों को निरस्त करने का फैसला लिया गया है। ये ट्रेनें एक दिसंबर से एक मार्च तक रद्द रहेंगी। इन ट्रेनों के अलावा कई ऐसी गाड़ियां हैं, जिनके फेरों मैं कटौती की गई है। दूसरी ओर, शादियों का सीजन चल रहा है। शादी-विवाह में जाने वाले पेसैंजरों को अपनी प्रीबुक्ड टिकट रद्द करानी पड़ रही हैं।
