UP Crime News: बांदा में मां की डांट से आहत युवक ने की खुदकुशी, बोरियां बांधने के बहाने खरीदी थी दुकान से रस्सी

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 9, 2022, 08:29 PM IST

UP Suicide News: बांदा में एक युवक ने घर से पांच किलोमीटर दूर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। ग्रामीणों ने शव को फंदे से लटका देखा तो हड़कंप मच गया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। चार दिन पहले ही परिजनों ने युवक का रिश्ता तय किया था।

KEY HIGHLIGHTS
  1. बांदा में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी
  2. ग्रामीणों ने पेड़ से लटका देखा शव, परिजनों और पुलिस को दी सूचना
  3. चार दिन पहले ही परिजनों ने तय किया था रिश्ता

Young Man Suicide: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां मां की डांट से आहत एक युवक ने खौफनाक कदम उठा लिया। बताया जाता है कि, हाल में युवक का विवाह तय किया गया था। गांव के बाहर युवक ने पेड़ से लटककर जान दे दी। युवक का शव पेड़ पर लटका देख ग्रामीणों ने पुलिस और परिजनों को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को फंदे से उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।

10

बांदा में मां की डांट से आहत युवक ने की खुदकुशी। (सांकेतिक फोटो)

परिजनों को यकीन नहीं हो रहा कि युवक जरा सी बात पर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लेगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार, कोतवाली इलाके के शिवपुर (पनगरा) गांव के रहने वाले दीपू पुत्र बल्देव ने मां की डांट से नाराज होकर फांसी लगाकर जान दे दी। उसने घर से पांच किलोमीटर दूर यह खौफनाक कदम उठाया।

End of Feed