Banda Murder: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां कलयुगी बेटे ने मां को मौत के घाट उतार दिया। मां की हत्या के पीछे चौंकाने वाली वजह भी सामने आई है। दरअसल, बांदा जिले के बिसंडा में पत्नी के मायके से नहीं लौटने पर एक कलयुगी बेटे ने अपनी मां का सिर पत्थर से कुचलकर मार डाला। हत्या के बाद आरोपी ने मां के शव को चारपाई के नीचे छिपा दिया और फरार हो गया। बताया जा रहा है कि पत्नी ने सास के रहते ससुराल आने से इनकार कर दिया था। मामले में महिला के बड़े बेटे ने हत्या का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी बेटी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
कलयुगी बेटे द्वारा मां की हत्या करने के मामले में जानकारी देते क्षेत्राधिकारी बबेरू राकेश कुमार सिंह
जानकारी के अनुसार बिसंडा के हनुमान नगर में रहने वाली शिवकलिया (75) अपने अविवाहित मझले बेटे बाबूलाल के संग रहती थी। जबकि शादीशुदा बड़ा बेटा लाला और छोटा बेटा रामू अलग रह रहे हैं। बताया जा रहा है कि रामू की पत्नी मायके चली गई थी। रामू उसे लेने के लिए ससुराल गया था, लेकिन वह साथ नहीं आई।
