Kanpur में अधेड़ की हत्या में नया खुलासा, अब इनसे होगी पूछताछ

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 16, 2022, 09:50 PM IST

Kanpur Murder: कानपुर देहात के गांव खड़ेश्वर में गत दिनों हुई एक अधेड़ की हत्या के मामले में पुलिस को कुछ अहम सुराग मिले हैं। पुलिस जांच की दिशा मृतक के घर आने वाली महिलाओं पर जाकर ठहरी है। वहीं फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से फिंगर प्रिंट उठाए हैं। पुलिस का मानना है कि, हत्या में किसी नजदीकी का हाथ है, जिसे मृतक के बारे में सारी जानकारी थी।

KEY HIGHLIGHTS
  • गांव खड़ेश्वर में एक अधेड़ की हत्या के मामले में अब नया मोड़
  • मर्डर की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस को कुछ अहम सुराग हाथ लगे
  • पुलिस ने गांव के आसपास रहने वाले 6 लोगों के बयान दर्ज किए

Kanpur Murder: कानपुर में आउटर के गांव खड़ेश्वर में एक अधेड़ की हुई हत्या के मामले में अब नया मोड़ आ गया है। मर्डर की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस को कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं। कुबेर सिंह हत्याकांड को लेकर गठित टीम मृतक के घर पर रहने वाली एक बेवा महिला से पूछताछ के लिए बांदा रवाना हुई है। वहीं गांव के आसपास रहने वाले 6 लोगों से पूछताछ कर पुलिस ने उनके बयान दर्ज किए हैं। गौरतलब है कि, कुबेर सिंह का शव गत रविवार को घर में बनीं दुकान में रखे डीप फ्रीजर में मिला था। घटना की जानकारी मृतक के गांव रनियां से आए भतीजे सुरेश को सबसे पहले लगी जब उसने चाचा का शव डीप फ्रिज में देखा।

Kanpur News

कानपुर में अधेड़ की हत्या मामले में पुलिस करेगी पूछताछ (प्रतीकात्मक तस्वीर)

पुलिस को आरंभिक जाचं में मृतक का गांव बांदा के रहने वाले पहलवान से लेनदेन के विवाद की जानकारी मिली है। वहीं पुलिस को जांच में ये जानकारी भी मिली है कि, मृतक के घर पर बांदा इलाके के गांव पैलनी की रहने वाली एक बेवा का आना-जाना भी था। अब पुलिस टीम महिला से पूछाताछ के लिए रवाना हुई है। पुलिस के मुताबिक, इस बात का पता लगाया जा रहा है कि, मृतक कुबेर सिंह के घर पर किन- किन लोगों का आना-जाना था। पुलिस ने इसे लेकर मृतक के पड़ोसियों सहित कई लोगों से पूछताछ कर उनके बयान दर्ज किए हैं। वहीं पुलिस पड़ताल में जानकारी उभर कर सामने आई है कि, मृतक के घर पर कई महिलाओं का आना - जाना था। पुलिस अब संदिग्धों की पहचान करने में जुटी है।

End of Feed