Kanpur: कानपुर का अनोखा मामला, मायके से नहीं लौट रही पत्नी, नाराज पति ने दर्ज करवाया केस

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 18, 2022, 02:56 PM IST

Husband Filed Case Against Wife: कानपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक महिला अपने पति को छोड़कर मायके चली गई। वह वापस नहीं आ रही है। इससे खफा एक शख्स ने अपनी पत्नी पर ही मुकदमा दर्ज कराया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

KEY HIGHLIGHTS
  • युवक ने पत्नी पर धोखाधड़ी और रुपये हड़पने का लगाया आरोप
  • आरोप-युवती ने प्यार के जाल में फंसाकर साल 2019 में की थी कोर्ट मैरिज
  • वापस आने का झांसा देकर सवा लाख रुपये और हड़पे

Kanpur News: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से अनोखा मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने अपनी पत्नी पर मुकदमा दर्ज कराया है। उसने आरोप लगाया है कि पत्नी उसे छोड़कर मायके चली गई है। आने के लिए कहने पर वह रुपये की मांग करती है। रुपये नहीं देने पर वह वापस नहीं आ रही है। परेशान होकर उसने पुलिस से गुहार लगाई, लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद पीड़ित शख्स कोर्ट में पहुंचा। उसने कोर्ट में अपनी पीड़ा सुनाई। कोर्ट ने पत्नी के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश दिया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

KANPUR Barra Thana

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की

जानकारी के अनुसार कानपुर के विश्व बैंक बर्रा इलाके के एक गांव में रहने वाले युवक ने पत्नी पर प्यार के जाल में फंसा कर शादी करने और रुपये लूटकर ले जाने का आरोप लगाया है। पीड़ित युवक ने पुलिस को जानकारी दी है कि पत्नी मायके में रह रही है और वापस आने के एवज में रुपयों की मांग कर रही है।

End of Feed