Kanpur Famous Food Places: उत्तर प्रदेश की सबसे पॉपुलर सिटी कानपुर में घूमने के लिए भले ही ज्यादा पर्यटक स्थल न हों लेकिन खाने के मामले में एक से बढ़कर एक लजीज व्यंजन मिलते हैं। चटपटी चाट, खस्ता कचौड़ी से लेकर ठग्गू के लड्डू , सभी व्यंजन इतने जायकेदार हैं कि लोग चटखारे लेकर इनका स्वाद लेते हैं। सबसे पहले बात करते हैं ठग्गू के लड्डू की। कानपुर के बड़े चौराहे स्थित ठग्गू के लड्डू के दीवाने दूर-दूर तक हैं। देशी घी, खोया, मेवे से भरपूर लड्डू कानपुर आने वाले हर शख्स की पहली पसंद होते हैं। ठग्गू के लड्डू पिछले 50 वर्षों से अधिक वक्त से कानपुर के लोगों को अपने स्पेशल स्वाद का कायल बनाए हुए है।
कानपुर के ये फूड प्लेस हैं काफी मशहूर
इसके अलावा, सुबह का नाश्ता अगर साहू कचौड़ी वाले के यहां नहीं किया तो दिन अधूरा लगता है। आलू की स्पेशल मसाला भरी कचौड़ी और छोले की चटपटी सब्जी, सलाद के साथ कचौड़ी का स्वाद ही कुछ अलग हटकर है। गर्मा-गर्म स्पेशल कचौड़ियों के जायके का हर कोई दीवाना है।
