Kanpur News: खत्म हुआ जाम का झाम, उत्तरीपुरा फ्लाईओवर पर वाहनों की आवाजाही शुरू

Kanpur News: कानपुर के उत्तरीपुरा फ्लाईओवर पर हाईटेंशन लाइन को शिफ्ट करने का कार्य पूरा हो गया है। जीटी रोड के चौड़ीकरण की अंतिम बाधा भी पार हो गई है। अब यात्री बिना जाम के उत्तरीपुरा फ्लाईओवर से अपने गंतव्य पर पहुंच सकेंगे।

Kanpur News: भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने कानपुर जीटी रोड के चौड़ीकरण में आने वाली अंतिम बाधा को भी पार कर लिया है। क्योंकि अब वाहनों की आवाजारी के लिए उत्तरीपुरा फ्लाईओवर को खोला जाएगा। यहां वाहनों की आवाजाही समय से पहले पूरी होगी। जानकारी के अनुसार उत्तरीपुरा फ्लाईओवर के ऊपर से एक हाई टेंशन लाइन जा रही थी। जिसके कारण ओवरलोड वाहन वहां से निकलते हुए उससे टकरा सकते थे। इस खतरे से बचने के लिए एनएचएआई ने इस लाइन को हटाने के लिए उत्तर प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन लिमिटेड को पत्र लिखा था।

Kanpur News (2)

उत्तरीपुरा फ्लाईओवर पर वाहनों की आवाजाही हुई शुरू (प्रतीकात्मक तस्वीर)

समय से पहले हुआ कार्य पूरा

जागरण की खबर के अनुसार, एनएचएआई द्वारा हाईटेंशन लाइन को शिफ्ट करने के लिखे गए पत्र पर यूपीपीटीसीएल ने उसे जून के पहले सप्ताह में शिफ्ट करने की बात की थी। लेकिन यूपीपीटीसीएल ने तय समय से पहले काम पूरा कर दिया। जिसके चलते उत्तरीपुरा फ्लाईओवर को वाहनों की आवाजाही के लिए खोला दिया गया है।

End of Feed