कानपुर

CM Yogi in Kanpur: सीएम योगी कानपुर को देंगे बड़ी सौगात, इतने सौ करोड़ रुपये से होगा विकास

CM yogi Adityanath in Kanpur- कानपुर से आज सीएम योगी 501 करोड की योजनाए प्रदेशवासियों को सौंपगें। इसमें 260.92 करोड़ के 43 कार्यों का शिलान्यास व 240.08 करोड़ के 110 कार्यों का लोकार्पण भी शामिल है।

Image

कानपुर आएंगे सीएम योगी

Photo : ANI

कानपुर: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को 501 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात देंगे। सीएम डॉ. चिरंजी लाल राष्ट्रीय इंटर कॉलेज परिसर किदवईनगर में 153 विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इसमें 260.92 करोड़ के 43 कार्यों का शिलान्यास व 240.08 करोड़ के 110 कार्यों का लोकार्पण भी शामिल है। इसके साथ ही यहीं से 100 बिजली स्टेशनों का लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही वो जेके मंदिर परिसर में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को सिलाई मशीन वितरित कर उन्हें स्वालंबी बनाएंगे। सीएम योगी करीब 2:30 घंटे शहर में रहेंगे। यहां वह भाजपा के अनुसूचित वर्ग के सम्मेलन को भी संबोधित करेंगे।

इन योजनाओं के लाभार्थियों को करेंगे सम्मानित

मुख्यमंत्री सरकार की ओर से संचालित योजनाओं के लाभार्थियों को मंच से सम्मानित करेंगे। जिला प्रशासन ने सभी योजनाओं के तीन-तीन लाभार्थियों को चयनित किया है, जिसमें अन्नप्राशन, मुख्यमंत्री आवास योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, ओडीओपी, स्वामी विवेकानंद स्मार्टफोन-टेबलेट, ओडीओपी योजना के टूलकिट वितरण और विश्वकर्मा श्रमसम्मान योजना के लाभार्थी शामिल हैं।

इतने बजे पहुंचेंगे सीएम

जानकारी के मुताबिक, सीएम हेलीकॉप्टर से साउथ क्रिकेट एकेडमी किदवईनगर में उतरेंगे। वहां से कार से राष्ट्रीय इंटर कॉलेज जनसभा में पहुंचेंगे। 12:45 से 1:50 बजे तक जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI) पांडुनगर में हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे। वहां से कार से जेके समूह की ओर से आयोजित कार्यक्रम में समूह की महिलाओं को सिलाई मशीन वितरित करेंगे। वहां से 3:10 बजे लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।

इतनी बसें लगाई गईं

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में सभी ब्लॉकों से करीब 9500 लाभार्थियों को शामिल करने की योजना बनाई गई है। इसमें सीएम आवास, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, वृद्धा पेंशन, पीएम आवास, शौचालय, स्वयं सहायता समूह के लाभार्थी शामिल हैं। इसके लिए करीब 190 बसें लगाई गईं हैं, जिसमें ककवन से 10 बसों और अन्य 9 ब्लॉकों से 20-20 बसों से लाभार्थी लाए जाएंगे। इनको लाने के लिए संबंधित ब्लॉक के अधिकारी, कर्मचारियों को ड्यूटी पर लगाया है। इसमें करीब समूह की 2500 महिलाएं भी रहेंगी।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article