Unnao Latest News in Hindi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जैसा हुलिया रखने वाले सुरेश ठाकुर नहीं रहे। गुरुवार (10 अगस्त, 2023) को रहस्यमयी परिस्थितियों में उनकी मौत हो गई। समाजवादी पार्टी (सपा) के लिए कैंपेनिंग करने वाले सुरेश के निधन पर यूपी के पूर्व सीएम और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने खेद जताया है। उन्होंने इसके साथ ही आरोप लगाया है कि सुरेश की हत्या पीट-पीट कर की गई।
योगी आदित्यनाथ जैसा लुक रखने वाले सुरेश ठाकुर सपा के लिए कैंपेनिंग करते थे।
शुक्रवार (11 अगस्त, 2023) को उन्होंने इस बाबत ट्वीट किया, "सपा के प्रचारक के रूप में अपनी एक अलग पहचान बनाने वाले सुरेश ठाकुर की पीट-पीट कर हत्या की घटना अत्यंत हृदय विदारक है। सरकार से अपील है कि वह जल्द से जल्द दोषियों के खिलाफ उचित कार्यवाही सुनिश्चित करे। भावभीनी श्रद्धांजलि।"
सपा प्रमुख ने अपने सहयोगी को लेकर यह ट्वीट किया है।
हालांकि, कानपुर से सटे उन्नाव की पुलिस का इस पूरे मामले पर कुछ और ही कहना है। पुलिस अफसरों की ओर से बताया गया कि सुरेश की मृत्यु दिल का दौरा (हार्ट अटैक) पड़ने से हुई। टि्वटर पर पुलिस की ओर से यह लिखित बयान जारी किया गया:
सुनें, हसनगंज के क्षेत्राधिकारी ने सुरेश की मौत पर क्या बताया:
इस बीच, मृतक की पत्नी ने मीडिया से बातचीत के दौरान मांग उठाई कि उनके पति की मौत के पीछे जो कोई भी दोषी है, उसे बस सजा मिले। वह यही चाहती हैं।
Who was Suresh Thakur?
सुरेश ठाकुर मूल रूप से यूपी के उन्नाव से थे। थाना सोहरामऊ क्षेत्र के तहत उनका गांव चौपई था। वह 52 साल के थे। वह यूपी के सीएम योगी जैसे कपड़े पहनते थे और हुलिया रखते थे। वह इसी गेट-अप में अखिलेश की सपा के लिए प्रचार करते थे। यादव के साथ कई मौकों पर वह रैलियों और कार्यक्रमों में भी नजर आए थे।चूंकि, वह यादव के स्टार प्रचार रहे थे। यही वजह थी कि लोग उन्हें अलग पहचान के चलते "सुरेश योद्धा", "योगी का हमशक्ल" और "अखिलेश के योगी आदित्यनाथ" बताया करते थे।
