कानपुर

Kanpur News: कानपुर सेंट्रल पर पार्किंग हुई महंगी, अब चुकाने होंगे इतने रुपये

कानपुर सेंट्रल पर गाड़ी पार्क करने वालों के लिए दिवाली से पहले बुरी खबर है। जहां पहले 12 घंटे पार्किंग के 42 रुपये देने होते थे, अब उसके लिए 50 रुपये अदा करने होंगे।

Image

कानपुर सेंट्रल पर कार पार्किंग हुई महंगी

Photo : ANI

कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर कार पार्किंग वालों के लिए अच्छी खबर नहीं है। अब उन्हें घंटों के हिसाब से पार्किंग के दाम चुकाने होंगे। दरअसल, पार्किंग का ठेका दूसरी कंपनी को मिल गया है। यहां पर अब 12 घंटे तक कार पार्क करने के लिए अधिक रुपये चुकाने होंगे। इसके लिए अलग-अलग मानक निर्धारित किए गये हैं। पहले 12 घंटे के 42 रुपये देने होते थे, लेकिन अब उसके लिए 50 रुपये अदा करना पड़ेगा। हालांकि, स्लैब को चार हिस्सों में बांटकर किराया निर्धारित करने से कम समय के लिए गाड़ी खड़ी करने वालों को फायदा होगा। पहले 12 और 24 घंटे के दो स्लैब थे। 24 घंटे कार पार्किंग का किराया 60 रुपये है। हालांकि, स्लैब को चार हिस्सों में बांटकर किराया निर्धारित करने से कम समय के लिए गाड़ी खड़ी करने वालों को फायदा होगा। पहले 12 और 24 घंटे के दो स्लैब थे। अब 24 घंटे कार पार्किंग का किराया 60 रुपये है।

कार पार्किंग का किराया

समय शुल्क
2 घंटे तक 30 रुपये
2 से 6 घंटे 40 रुपये
6 से 12 घंटे50 रुपये
12 से 24 घंटे60 रुपये
Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article