Kanpur: कानपुर के सिग्नेचर सिटी बस अड्डे से जल्द दौड़ेंगी बसें, पैसों के साथ समय की होगी बचत, 10 लाख को फायदा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 21, 2023, 02:20 PM IST

Kanpur Signature City Bus Stand: कानपुर जिले में स्थित सिग्नेचर सिटी में बस अड्डे का संचालन अभी तक शुरू नहीं पाया है। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक ने अड्डा को चालू करने का रिमाइंडर मुख्यालय भेजा है। स्वीकृति मिलते ही बसें दौड़ने लगेंगी। इससे यात्रियों के पैसों के साथ समय की बचत भी होगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • कानपुर में 10 लाख आबादी को मिलेगी जाम से राहत
  • सिग्नेचर सिटी बस अड्डे को चालू करने का रिमाइंडर भेजा मुख्यालय
  • यात्रियों के पैसों के साथ समय की होगी बचत


Kanpur Signature City Bus Stand: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले की सीमा पर विकासनगर में स्थित सिग्नेचर सिटी बस स्टैंड शुरू हो जाए तो 10 लाख आबादी को सीधा फायदा होगा। बस स्टैंड के चौतरफा स्थित 18-20 मोहल्लों से लखनऊ, हरदोई या फिर दिल्ली जाने के लिए अभी झकरकटी बस स्टैंड जाना पड़ता है। सिग्नचेर सिटी बस स्टैंड शुरू होने पर यहां के लोगों को झकरकटी जाने के लिए जाम मे परेशान नहीं होना पड़ेगा। गुरुदेव पैलेस या फिर रावतपुर से झकरकटी जाने में एक तरफ के 20-25 रुपये और आधे से पौन घंटे का टाइम लगता है। ऐसे में इसकी भी बचत होगी। पिछले वर्ष अगस्त में इस बस स्टैंड का शुभारंभ भी हो चुका है, लेकिन संसाधनों की कमी की वजह से चालू नहीं किया गया था।

Kanpur Signature City Bus Stand

कानपुर के लोगों को मिलेगी जाम से राहत

फर्नीचर से लेकर अन्य कार्य में टाइम लग गया। अब बस स्टैंड तैयार है, लेकिन मुख्यालय से हरी झंडी नहीं मिलने के कारण यह वीरान पड़ा है। गुरुदेव पैलेस चौराहे से गंगा बैराज को तरफ जाने वाली सड़क पर स्थित सिग्नेचर सिटी बस स्टैंड को चालू करने का रिमाइंडर रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक लव कुमार ने मुख्यालय भेज दिया है।

End of Feed