गुटखा प्रेमियों के लिए बुरी खबर, अब एक जगह नहीं मिलेगा पान मसाला-तंबाकू; फिर कैसे चलेगा काम?

उत्तर प्रदेश का कानपुर अपने ठेठ अंदाज के साथ पान मसाला खाने में अव्वल है। लेकिन, अब गुटखा प्रेमियों के बुरी खबर आई है। क्योंकि अब एक ही परिसर में पान मसाला और तंबाकू की बिक्री पर रोक लगा दी गई है।

कानपुर: कानपुर शहर अपने ठेठ और निराले अंदाज के लिए जाना जाता है। लेकिन, बुरा न मानें तो एक बात कहें भइया यहां गुटखा तबीयत के साथ चबाया जाता है। क्या सड़कें, क्या दीवारें, क्या चौक क्या हाट-बाजार? मानों किसी ने पिचकारी में गेरुआ रंग भरकर दीवार के कोने पर फुचुक कर दिया हो। यहां ज्यादातर लोग मुंह में गुटखा दबाए रौब गांठते नजर आएंगे। लेकिन, भइया यहां के लोग बहुत नेकदिल हैं, ये मानना पड़ेगा। यहां आपको हर नुक्कड़ और गली चौराहों पर पान मसाले का खोखा यानी गुमटी टिकी मिल जाएगी। एक ही जगह पान मसाला और तंबाकू सिगरेट के दर्शन हो जाएंगे। लेकिन, एक बात आपको नहीं पता होगी, जो हम बताने जा रहे हैं। तो सुनिए कानपुर वालों अब एक ही जगह पर पान मसाला और तंबाकू नहीं मिलेगी। चौंक गए न...हैरान मत होइये विस्तार से जानने के लिए आगे पढ़िए....

tobacco pouch sale Ban with pan masala in Kanpur

कानपुर की खबर

पान मसाला और तंबाकू की बिक्री पर रोक

कानपुर वासियों के लिए ये खबर किसी 'सकते' में आने से कम नहीं है। जी, हां अब एक ही परिसर में पान मसाला और तंबाकू की बिक्री पर रोक लगा दी गई है। आयुक्त खाद्य सुरक्षा ने खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के अंतर्गत प्राप्त शक्तियों का उपयोग करते हुए अधिसूचना जारी की है कि एक जून से एक स्थान पर इन सामाग्रियों की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया जाएगा। साथ ही जिलाधिकारी और अन्य संबंधित अधिकारियों को पत्र भेजकर कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है।

End of Feed