Kanpur News : प्राइमरी स्कूल में बनेगी स्मार्ट क्लास, मेधावी छात्र ने किया शिलान्यास; MP रमेश अवस्थी बोले- शिक्षा के मंदिर को राजनीति का अखाड़ा न बनाएं

उत्तर प्रदेश के कानपुर नगर स्थित एक प्राइमरी स्कूल में आधुनिक शिक्षण कक्षों और स्मार्ट क्लास परियोजना का शुभारंभ किया गया। इसका शिलान्यास विद्यालय के मेधावी छात्र कुमार शिवांशु के हाथों कराई गईं।

कानपुर : शहर के परमट प्राइमरी स्कूल में सोमवार को सांसद निधि से बनने वाले आधुनिक शिक्षण कक्षों और स्मार्ट क्लास परियोजना का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की सबसे खास बात यह रही कि शिलान्यास की सभी औपचारिकताएं किसी जनप्रतिनिधि के बजाय विद्यालय के मेधावी छात्र कुमार शिवांशु के हाथों कराई गईं। मीडिया खबरों के हवाले से भूमि पूजन, नारियल फोड़ने और शिलापट्ट के अनावरण की पूरी प्रक्रिया छात्र कुमार शिवांशु ने संपन्न की। इस पहल की अभिभावकों, शिक्षकों और स्थानीय लोगों ने सराहना की। कार्यक्रम के दौरान सांसद रमेश अवस्थी ने छात्र को विद्यालयी बैग और अध्ययन सामग्री भी भेंट की तथा अन्य विद्यार्थियों को शिक्षा, अनुशासन और परिश्रम को जीवन का आधार बनाने का संदेश दिया।

Kanpur Smart Classroom Project

परमट प्राइमरी स्कूल में और स्मार्ट क्लास परियोजना का शुभारंभ

सांसद रमेश अवस्थी ने कहा कि सरकारी विद्यालयों में आधुनिक शैक्षणिक सुविधाओं का विस्तार समय की जरूरत है। उन्होंने कहा कि स्मार्ट क्लास के माध्यम से विद्यार्थियों को डिजिटल कंटेंट, कंप्यूटर, प्रोजेक्टर और इंटरएक्टिव लर्निंग जैसी सुविधाएं मिलेंगी, जिससे उनकी पढ़ाई अधिक प्रभावी और रोचक बनेगी। उनका कहना था कि सरकारी स्कूलों के छात्रों को भी गुणवत्तापूर्ण और तकनीक आधारित शिक्षा का समान अवसर मिलना चाहिए।

End of Feed