Kanpur News: कानपुर में भरभराकर गिरा कच्चा मकान, पिता और तीन बेटियों की दर्दनाक मौत

कानपुर में एक कच्चा मकान अचानक गिरने से पिता समेत तीन बेटियों की मौत हो गई। वहीं एक बेटी गंभीर रूप से घायल बताई जा रही है। जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Kanpur House Collapse: कानपुर के साढ़ थाना क्षेत्र में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। हिरनी गांव में एक कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिर गया। इस दर्दनाक हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस व प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य में जुट गई। हालांकि, परिजनों ने पुलिस के समय पर न पहुंचने और स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों की गैर-मौजूदगी को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं।

kanpur house collapse

कानपुर में भरभराकर गिरा कच्चा घर

जानकारी के अनुसार, पिछले कई दिनों से लगातार बारिश हने के कारण मकान की दीवारें और छत बेहद कमजोर हो चुकी थीं।रविवार सुबह करीब 9:30 बजे जब परिवार के सदस्य घर में मौजूद थे, तभी अचानक कच्चा मकान भरभराकर गिर पड़ा। मकान ढहने की खबर फैलते ही मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए। घटनास्थल पर हजारों लोगों की भीड़ जमा हो गई है। बताया जा रहा है कि लोगों ने अपने स्तर पर मलबा हटाकर दबे हुए लोगों को निकालना शुरू किया। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मलबे में दबे पांचों लोगों को बाहर निकाला गया। जिसके बाद उन्हें पतारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया।

End of Feed