Kannauj News: दिल्ली में जंतर-मंतर पर CJP के नेतृत्व में छात्रों और Gen-z के प्रदर्शन के बाद अब देश के कई हिस्सों से छात्रों के प्रदर्शन की खबरें आ रही हैं। कई शहरों में छोटे-छोटे बच्चे यानी Gen-Alpha के विरोध प्रदर्शन की खबरें आने लगी हैं। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के कन्नौज से सामने आया है। यहां छोटे-छोटे बच्चों ने स्कूल इंचार्ज प्रधानाध्यापक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
कन्नौज में छोटे-छोटे छात्रों ने प्रधानाध्यापक के खिलाफ किया प्रदर्शन
मामला कन्नौज के कंपोजिट विद्यालय गुगरापुर का है। यहां छोटे-छोटे बच्चों ने न सिर्फ इंचार्ज प्रधानाध्यापक के खिलाफ नारेबाजी की, बल्कि स्कूल का बहिष्कार भी कर दिया। आक्रोशित स्कूली बच्चों और उनके परिजनों ने स्कूल का बहिष्कार करने के साथ ही प्रधानाध्यापक की गाड़ी का घेराव भी किया।
स्कूली बच्चों और उनके परिजनों का ने प्रधानाध्यापक पर भेदभाव और बच्चों से अभद्रता करने का आरोप लगाया। प्रधानाध्यापक पर आरोप है कि उन्होंने स्कूल परिसर में लगे हरे पेड़ कटवा दिए हैं। सिर्फ स्कूली बच्चे ही नहीं, स्कूल के टीचर भी प्रधानाध्यापक के खिलाफ हो गए हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - Delhi News: अशोक विहार में दिनदहाड़े बड़ी लूट, महिला को चाकू की नोक पर बनाया बंधक; 20 मिनट में 75 लाख लेकर फरार
आरोप है कि प्रधानाध्यापक स्कूल में जातिवाद को बढ़ावा देते हैं। बच्चों के साथ मार-पीट भी करते हैं। बता दें कि अभी श्री गुगरापुर के कंपोजिट विद्यालय में लगभग 200 बच्चे पढ़ते हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - जलमग्न प्रयागराज को लेकर अखिलेश का योगी सरकार को तंज, बोले- नाम बदलने से हालात नहीं बदलते
आज इस प्रधानाध्यापक के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल हुए बच्चों ने पुलिस की मौजूदगी में प्रधानाध्यापक पर कई तरह के आरोप लगाए।
